लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

रोजगार मेले में बेरोजगारों को मिले रोजगार के सुनहरे अवसर।

---Advertisement---


बदायूँ: 25 मार्च। जिला सेवायोजन कार्यालय बदायूँ एवं नेहरू मेमोरियल शिवनारायण दास पी0जी0 कालेज बदायूँ के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को नेहरू मेमोरियल शिवनारायण दास पी0जी0 कालेज परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले का उद्देश्य जनपद के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र की विभिन्न प्रतिष्ठित कम्पनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना रहा।
रोजगार मेले का उद्घाटन प्राचार्य आशीष कुमार सक्सेना द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे रोजगार मेले युवाओं को अपने कौशल के अनुसार रोजगार प्राप्त करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं तथा इससे जनपद के युवाओं को निजी क्षेत्र में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होता है।
मेले में कुल 22 कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिनके माध्यम से विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए गए। रोजगार मेले में कुल 1016 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराकर साक्षात्कार में प्रतिभाग किया, जिसके सापेक्ष 487 अभ्यर्थियों का चयन/शार्टलिस्ट किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को कम्पनियों द्वारा आगामी प्रक्रिया हेतु निर्देश प्रदान किए गए।

इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी एस0 के0 यादव, चीफ प्रॉक्टर दास डिग्री कालेज संतोष कुमार सिंह, महाविद्यालय का समस्त स्टाफ तथा जिला सेवायोजन कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगा निःशुल्क गैस सिलेंडर जनपद के 3.85 लाख से अधिक परिवारों को दी जाएगी सब्सिडी।

मेले में 445 युवाओं का चयन 27 कंपनियों ने किया प्रतिभाग।

किसानों के हित में नई पहल, LS डेरी एंड फूड्स प्राइवेट लिमिटेड का भव्य शुभारंभ।

थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम कोल्हाई में गाड़ी से टक्कर मारकर की गई महिला हत्या की घटना में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया व बिल्सी के समस्त विवेचकों का अर्दली रूम कर विवेचनाओं की समीक्षा की गई तथा बिल्सी क्षेत्र में पैदल गश्त की गई।

विकसित भारत संकल्प यात्रा में उमड़ा जन सैलाब।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page