बदायूं 26 मार्च। जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति रूप से आपूर्ति कराये जाने एवं पेट्रोल पंपों पर डीजल/पेट्रोल के स्टॉक की उपलब्धता बनाये रखने के उद्देश्य से जनपद में स्थित विभिन्न गैस एजेन्सियों एवं पेट्रोल पंपों की जिला आपूर्ति अधिकारी, बदायूँ द्वारा एवं आपूर्ति निरीक्षकों द्वारा निरन्तर जांच की जा रही है। वर्तमान में जनपद में घरेलू गैस सिलेण्डरों एवं डीजल/पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। दिनाँक 26-03-2026 को विभिन्न गैस एजेन्सियों पर कुल 19711 घरेलू गैस सिलेण्डरों का स्टॉक उपलब्ध है वही पेट्रोल पंपों पर 1507 कि0ली0 पेट्रोल एवं 1978 कि0ली0 डीजल का स्टॉक उपलब्ध है। पेट्रोल पंप धारकों द्वारा पेट्रोल/डीजल की आपूर्ति प्राप्त करने हेतु तेल कंपनी में निरन्तर इण्डेन्ट लगाये जा रहे है जिसकी सापेक्षता उन्हें तेल कंपनी से उनकी मांग के अनुसार डीजल एवं पेट्रोल की प्राप्ति हो रही है। इस प्रकार गैस एजेन्सियों पर घरेलू गैस सिलेण्डरों एवं पेट्रोल पंपों पर डीजल/पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
घरेलू गैस उपभोक्ता अपने गैस कनेक्शन पर डिजिटल रूप से गैस बुक कर सिलेण्डर प्राप्त कर सकता है। जिन उपभोक्ताओं द्वारा अभी तक अपने गैस कनेक्शन की के0वाई0सी0 नहीं करायी गयी है वह तत्काल संबंधित तेल कंपनी के मोबाईल एप अथवा संबंधित गैस एजेन्सी पर संपर्क स्थापित कर ई-के0वाई0सी0 करा लें। समस्त गैस एजेन्सियों पर के0वाई0सी0/ऑनलाईन बुकिंग हेतु हेल्प डेस्क खुलवाये गये है। समस्त उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि कृपया उपरोक्त अनुसार अवगत होने का कष्ट करें।





