लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

जनपद बदायूँ में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित “मिशन शक्ति कार्यक्रम” फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु “रन फॉर इम्पावरमेंट” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

---Advertisement---

“रन फार इम्पावरमेंट” कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ, सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी द्वारा हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया गया। प्रदेश सरकार की प्राथमिकता के अनुरूप महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन हेतु संचालित ‘मिशन शक्ति’ अभियान के अंतर्गत आज जनपद बदायूँ में ‘रन फॉर एम्पावरमेंट’ (आत्मविश्वास बढाने व सशक्तीकरण के लिए दौड़) का भव्य आयोजन किया गया। बदायूँ पुलिस द्वारा आयोजित इस दौड़ में जनपद की महिला पुलिसकर्मियों और स्कूली छात्राओं ने अपनी शक्ति और उत्साह का प्रदर्शन किया। सशक्तीकरण और जागरूकता का संदेश इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास का संचार करना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। ‘रन फॉर एम्पावरमेंट’ के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया गया कि एक सशक्त नारी ही सशक्त राष्ट्र की नींव है।

कार्यक्रम में महिला पुलिसकर्मियों और छात्राओं ने पूरे जोश के साथ इस दौड़ को पूरा किया, जो उनके शारीरिक और मानसिक सामर्थ्य का प्रतीक बना। जागरूकता सत्र: दौड़ के समापन पर उपस्थित बालिकाओं को मिशन शक्ति के विभिन्न आयामों, जैसे- वूमेन पावर लाइन 1090, 112 और अन्य सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। “मिशन शक्ति के तहत ‘रन फॉर एम्पावरमेंट’ का आयोजन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि यह महिलाओं को समाज में निडर होकर आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करने का एक सशक्त माध्यम है। बदायूँ पुलिस महिलाओं की सुरक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।”
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी, महिला थाना प्रभारी श्रीमती ज्योति सिंह, यातायात प्रभारी श्री रामलड़ैते राजपूत व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page