बदायूँ आज दिनांक 28-03-2026 को रिजर्व पुलिस लाईन बदायूं में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र के सहयोग से तथा मौजूद काउंसलर 1. श्री गिरधारी सिंह राठौड़ 2. श्री ज्वाला प्रसाद गुप्ता 3.श्री भीमसेन सागर 4. श्रीमती सुषमा कथुरिया 5. श्री एस डी शर्मा 6. श्री अशोक खुराना जी व संबंधित पुलिस कर्मचारीगण महिला हेड कांस्टेबल कुमुद महिला कांस्टेबल संध्या महिला कांस्टेबल डोली महिला कांस्टेबल राखी द्वारा पारिवारिक समस्याओं की कुल 20 फाइलें लगाई गई। जिनमें से 15 फाइलों की काउंसलिंग हुई, 02 फाइल में समझौता हुआ 02 फाइल निरस्त शेष फाइलो में अग्रिम तिथि दी गई एवं उपस्थित पक्षों को सुना गया और उनकी समस्याओं के निवारण का विचार किया गया।





