बदायूँ बिल्सी नगर के भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज के प्राइमरी विभाग में शनिवार को परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसका शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति से संजीव वार्ष्णेय एवं राजीव वार्ष्णेय द्वारा मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने सभी बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
परीक्षा परिणाम देखकर विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती थी। हर एक बच्चा अपना वार्षिक रिपोर्ट रिकार्ड अभिभावकों को दिखाकर खुश होता नजर आया।
कक्षा में अव्वल आये बच्चों को पुरस्कृत किया गया। आराध्या और दिव्यानी ने संयुक्त रूप से प्राइमरी विभाग टॉप किया।
इस अवसर पर अतुल वार्ष्णेय,रोहित सिंह,अनीता पाल,सीमा वर्मा,दानिया सैफी सहित अध्यापक अध्यापिकाये उपस्थित रही।





