लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मा0 मुख्यमंत्री ने किया आंगनबाड़ी केन्द्रों का लोेकार्पण, वितरित किए स्मार्टफोन जनपद में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं मुख्य सेविकाओं को मिले स्मार्टफोन।

---Advertisement---


बदायूँ: 30 मार्च। मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद सोमवार को लोक भवन लखनऊ में आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन वितरण एवं नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र भवनों के लोकार्पण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण एनआईसी कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया। सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता व भाजपा नेता शारदेंदु पाठक ने जनपद के 10 नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्रों के शिलापटों का लोकार्पण किया तथा प्रतीकात्मक रूप से 10 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन वितरित भी किए।
लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सेविकाओं के स्मार्ट व सम्मानजनक मानदेय के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। मा0 मुख्यमंत्री द्वारा 69804 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन का वितरण, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को 2 लाख प्लस ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस का वितरण, 18440 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, 450 करोड़ रुपए की लागत से 3170 आंगनबाड़ी केंद्र भवनों एवं 140 बाल विकास परियोजना कार्यालय भवनों का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया, जिसमें बदायूँ के 10 आंगनबाड़ी केन्द्रों का लोकार्पण भी सम्मिलित है।
सदर विधायक ने कहा कि भारत एक दिन विश्वगुरु बनेगा। एमएलसी प्रतिनिधि व भाजपा नेता शारदेंदु पाठक ने कहा कि सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है तथा टेक्नोलॉजी से जोड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचा रही है तथा सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास व सबका विश्वास पर कार्य कर रही है। डबल इंजन की सरकार जनता के हितों को सर्वाेपरि रखकर कार्य कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान जनपद के नवनिर्मित 10 आंगनबाड़ी केन्द्रों का लोकार्पण किया गया तथा 2940 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व 32 मुख्य सेविकाओं के वितरण हेतु प्राप्त स्मार्ट फोन में से जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्रतीकात्मक रूप से इस्लामनगर, वजीरगंज, कादरचौक एवं अंबियापुर परियोजनाओं की 10 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व मुख्य सेविकाओं को स्मार्ट फोन का वितरण कराकर इसका शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार, सहायक निदेशक सूचना आशुतोष चन्दोला, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविकाएं एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां आदि मौजूद रहे।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page