वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ अंकिता शर्मा के निर्देशानुसार थानों पर लम्बित माल मुकदमाती निस्तारण हेतु विशेष अभियान के अन्तर्गत थाना सिविल लाइन्स पर लम्बित 1 से 348 माल मुकदमाती को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदय से निस्तारण की अनुमति प्राप्त कर आज दिनाँक 30.03.2026 को क्षेत्राधिकारी नगर श्री रजनीश कुमार उपाध्याय तथा प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन्स की उपस्थिति में कुल 348 मालों को नष्ट कर मालों को जेसीबी मशीन की सहायता से 10 फीट गहरा गढ्ढा खुदवाकर मिट्टी मे दबाकर माल मुकदमातों का निस्तारण किया गया ।





