वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशानुसार थानों पर लम्बित माल मुकदमाती निस्तारण हेतु विशेष अभियान के अन्तर्गत आबकारी अधिनियम एवं एनडीपीएस एक्ट से संबंधित थाना बिल्सी पर भारी मात्रा में कुल 27 माल मुकदमाती को माननीय न्यायालय से निस्तारण की अनुमति प्राप्त कर कल दिनाँक 30.03.2026 को उपजिलाधिकारी बिल्सी, क्षेत्राधिकारी बिल्सी तथा प्रभारी निरीक्षक बिल्सी की उपस्थिति में 27 मालों का निस्तारण किया गया तथा आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित शराब को थाना प्रांगण में गढ्ढा बनाकर विनष्टिकरण किया गया ।





