लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

कोषागार में मृत पेंशनरों की आत्मा की शांति के लिए किया शोक सभा का आयोजन।

---Advertisement---

बदायूं 2 अप्रैल। मा० वित्त मंत्री उ०प्र० सरकार के द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में गुरुवार को ऐसे पेंशनर व पारिवारिक पेंशनर जिनकी मृत्यु माह मार्च 2026 में हुयी हो, की आत्मा की शान्ति हेतु पेंशन यूनियन के पदाधिकारियों के साथ कोषागार कार्यालय बदायूं में एक शोक सभा वरिष्ठ कोषाधिकारी विकास चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी, जिसमें माह मार्च, 2026 में मृत पेंशनरों आत्मा की शान्ति के लिये 02 मिनट का मौन धारण किया गया।

शोक सभा में सिविल पेंशन यूनियन के पदाधिकारी माधव मिश्रा, प्रमोद कुमार शर्मा, विनोद कुमार आदि तथा रामबहादुर, सहायक कोषाधिकारी, मोहित रस्तोगी, पेंशन लेखाकार, भूपसिंह, पेंशन लेखाकार,
दिव्या शुक्ला, पेंशन लेखाकार, आदि उपस्थित हुए।

शोक सभा में पेंशन यूनियन के पदाधिकारियों एवं उपस्थित पेंशनरों से यह भी अनुरोध किया गया कि भविष्य में यदि किसी पेंशनर व पारिवारिक पेंशनर की मृत्यु की सूचना के सम्बन्ध में कोषागार में सूचित करने हेतु पेंशनरों को जागरूक किया जाये, ताकि ससमय उनकी पेंशन कोषागार द्वारा बन्द करते हुये अग्रिम कार्यवाही की जा सके।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page