बदायूं 03 अप्रैल। जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक 4 अप्रैल 2026 को तहसील बिसौली में जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे व आमजन की शिकायतों का निस्तारण कराया जाएगा।





