वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशानुसार थानों पर लम्बित माल मुकदमाती निस्तारण हेतु विशेष अभियान के अन्तर्गत आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 व 3/25 के अन्तर्गत थाना फैजगंज बेहटा पर कुल 16 माल मुकदमाती को माननीय न्यायालय से निस्तारण की अनुमति प्राप्त कर आज दिनाँक 04.04.2026 को क्षेत्राधिकारी बिसौली तथा नायब तहसीलदार बिसौली व प्रभारी निरीक्षक फैजगंज बेहटा की उपस्थिति में 16 मालों का निस्तारण किया गया।




