लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

जन सुनवाई पोर्टल (आई0जी0आर0एस0) पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के त्वरित एवं गुणवत्तापरक निस्तारण के परिपेक्ष्य में शासन द्वारा किये गये मूल्यांकन में जनपद बदायूँ ने पुलिस विभाग में पूरे उत्तर प्रदेश में माह मार्च-2026 में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

---Advertisement---

मा0 मुख्यमंत्री जी के ड्रीम प्रोजेक्ट जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त सन्दर्भो के त्वरित एवं गुणवत्तापरक निस्तारण किये जाने के सम्बन्ध में माह मार्च-2026 का मूल्यांकन उ0प्र0 शासन द्वारा किया गया । जिसमें जनपद बदायूँ को माह मार्च-2026 में जन सुनवाई पोर्टल पर प्राप्त सन्दर्भो के त्वरित एवं गुणवत्तापरक निस्तारण कराने के उपरान्त उत्तर प्रदेश के 75 जनपदो में प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में जनपद बदायूं के 22 थानो में से 20 थाने द्वारा भी उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया । जनपद बदायूँ को प्राप्त अंको का विवरण इस प्रकार हैं । सन्दर्भो की मार्किंग/अग्रसरण में अधिकतम 10 अंक में से 10 अंक प्राप्त हुये, माह मार्च-2026 में कोई भी सन्दर्भ डिफॉल्टर की श्रेणी में नही गया, जिस कारण अधिकतम 20 में से 20 अंक प्राप्त हुये, संतुष्ट फीडबैक के आधार पर अधिकतम 30 अंक में से 30 अंक प्राप्त हुये। उच्चाधिकारी गण द्वारा किये गये श्रेणीकरण में अधिकतम 20 अंक में से 20 प्राप्त हुये, मा0 मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा किये गये श्रेणीकरण में अधिकतम 10 अंक में से 10 प्राप्त हुये, रैंडम श्रेणीकरण में अधिकतम 10 में 10 अंक प्राप्त हुये । उच्चाधिकारी द्वारा की गयी कार्यवाही में अधिकतम 10 में 10 अंक प्राप्त हुये, जनता दर्शन फीडिंग में अधिकतम 10 में से 10 अंक तथा प्रोफाइल अपडेशन में अधिकतम 05 में से 05 अंक तथा अधिकारी द्वारा फील्ड विजिट रिपोर्ट में अधिकतम 10 में से 10 अंक प्राप्त हुये । मूल्यांकन रिपोर्ट में सम्पूर्ण योग अधिकतम अंक 135 में से 135 अंक प्राप्त कर सम्पूर्ण उ0प्र0 में प्रथम रैंक प्राप्त की गयी । जिसके परिपेक्ष्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ द्वारा नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी व प्रभारी आईजीआरएस निरीक्षक श्री अशोक कुमार काम्बोज एंव आईजीआरएस यूनिट की भूरि-भूरि प्रशंसा कर नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

स्कूल चलो अभियान” के तहत बच्चों का तिलक लगाकर, फूल बरसाकर और फीता काटकर भव्य स्वागत किया गया।

07 मई से प्रारम्भ होगी स्व-गणना, डीएम ने जारी किए निर्देश।

19 अप्रैल को मनाया जाएगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व,डीएम ने नामित किए नोडल अधिकारी।

मिशन शक्ति टीम द्धारा थाना कोतवाली राजकीय महाविद्यालय में आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम में छात्राओं एवं महिलाओं को वितरित किये गये पम्पलेट व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों से अवगत कराया गया।

अम्बेडकर जयंती पर शांति-सौहार्द का संदेश पीस कमेटी की अहम बैठक संपन्न।

मिशन शक्ति कार्यक्रम में महिलाओं एवं बलिकाओं को वितरित किये गये पम्पलेट व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों से अवगत कराया गया।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page