लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

72 घंटे में फसल नुकसान की सूचना दें किसान।

---Advertisement---


बदायूँ : 09 अप्रैल। उप कृषि निदेशक ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद बदायूँ में विगत दिनों से लगातार हो रही वर्षा के कारण रबी की विभिन्न फसलों में हानि होने तथा उपज में कमी होने की सम्भावना है। जनपद के जिन किसानों द्वारा वर्ष 2025-26 में रबी की फसलों का बीमा कराया गया है वह किसान अपनी फसल में हुये नुकसान की सूचना लिखित रूप से जनपद की बीमा कम्पनी इफ्को टोक्यों के प्रतिनिधि या कृषि विभाग के विकास खण्ड व तहसील एवं जिला स्तरीय किसी भी कार्यालय में तत्काल 72 घटें के भीतर उपलब्ध करा दें।

उन्होंने किसानों से कहा है कि बीमा कम्पनी के टोल फ्री न0-14447 पर कॉल करके भी अपनी फसल के नुकसान की सूचना दे सकते है। कृषि विभाग के कार्यालय में या टोल फी नम्बर पर सूचना देने के पश्चात फसल बीमा कम्पनी द्वारा सर्वेक्षण कार्य कर वास्तविक नुकसान क्षति का आंकलन कराते हुये क्षतिपूर्ति की कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page