लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

भारोत्तोलन क्लस्टर (भारोत्तोलन, योग एवं पॉवर लिफ्टिंग) अन्तर्जनपदीय पुलिस प्रतियोगिता, वर्ष – 2026 के तृतीय दिवस के परिणाम।

---Advertisement---
 रिजर्व पुलिस लाइन जनपद बदायूँ के ग्राउण्ड में श्री रजनीश कुमार उपाध्याय क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन जनपद बदायूँ की देख-रेख में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता का संचालन श्री इन्द्रजीत सिंह प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ द्वारा किया गया। जिसमें निर्णायक मण्डल में श्री राजीव कुमार एन0आई0एस0 भारोत्तोलन, श्री रामदास यादव एन0आई0एस0, श्रीमती ज्योति सक्सेना जिला व्यायाम शिक्षिका बदायूँ, श्री सुरेन्द्र सिंह योग शिक्षक, श्री दिलीप जोशी स्टार हैल्थ क्लब कोच, महक एवं रोशनी के द्वारा निर्विवाद रूप से निर्णय कर प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग किया गया, जिनकी मेहनत, लगन और सही निर्णयों से यह प्रतियोगिता निर्विवादित रूप से सकुशल सम्पन्न करायी गई।

प्रतियोगिता के तृतीय दिवस के सभी मैचों के परिणाम निम्न प्रकार रहे –
1- पुरूष वर्ग भारोत्तोलन में जनपद बदायूं ने 37 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान व जनपद रामपुर ने 18 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
2- महिला वर्ग भारोत्तोलन में जनपद बदायूँ ने 24 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान व जनपद शाहजहॉपुर ने 16 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
3- पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता पुरूष वर्ग में जनपद बदायूँ ने 34 अंको के साथ प्रथम स्थान व जनपद रामपुर ने 14 अंको के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
4- महिला वर्ग पॉवर लिफ्टिंग में जनपद बदायूँ ने 30 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान व जनपद मुरादाबाद नें 15 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
5- पुरूष वर्ग योग प्रतियोगिता में जनपद बरेली ने 08 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान एवं जनपद बदायूँ 06 अंको के साथ द्वितीय स्थान पर रहा।
6- महिला वर्ग योग प्रतियोगिता में जनपद बदायूँ 13 अंको के साथ प्रथम स्थान व जनपद मुरादाबाद 10 अंको के साथ द्वितीय स्थान पर रहा।
पूरी प्रतियोगिता में जनपद बदायूँ ने पुरूष वर्ग एवं महिला वर्ग भारोत्तोलन, पॉवर लिफ्टिंग एवं योग महिला वर्ग की चल बैजन्ती पर कब्जा किया एवं पुरूष वर्ग योग प्रतियोगिता में जनपद बरेली ने चल बैजन्ती अपने नाम की।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page