बदायूँ आज दिनांक 12.04.26 को महिला थाना प्रभारी जनपद बदायूँ एवं मिशन शक्ति प्रभारी मय कर्मचारीगण द्वारा रेलवे स्टेशन/बाजार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर पैदल गस्त की जा रही थी, पैदल गस्त के दौरान एक युवती उम्र करीब 18 वर्ष अकेले घूमती हुयी दिखायी दी जो बहुत परेशान लग रही थी । पूछने पर बताया कि मैं मीरा सराय थाना सिविल लाइन बदायूँ की रहने वाली हूँ। मेरे चाचा द्वारा मुझे डांट दिया गया था। जिस कारण मैं घर से आ गई हूँ। पीडिता से परिजनो का प्राप्त किया गया तथा वार्ता की गयी । पीडिता के चाचा व ताऊ उपस्थित थाना आये तथा बताया कि मोनी मेरे भाई सतीश मौर्य की बेटी है जो नाराज होकर घर से आ गई थी। हम सभी सोनी को ढूढं रहे थे। पीडिता मौनी को उसके चाचा व ताऊ के साथ सुपुर्द कर सकुशल रवाना किया गया । परिवारजन द्वारा महिला थाना मिशन शक्ति बदायूँ पुलिस की प्रशंसा की गयी ।





