लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

गांव बस्ती चलो अभियान’ के तहत भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुज महेश्वरी ने किया जनसंपर्क।

---Advertisement---

बदायूँ सहसबान-भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर चल रहे ‘गांव बस्ती चलो अभियान’ के अंतर्गत भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुज माहेश्वरी ने रविवार को नगर के मोहल्ला मोहिउद्दीनपुर में पहुंच कर बूथ पर घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात कर उनके अनुभवों एवं योजनाओं के जमीनी प्रभाव की जानकारी ली।

मंडल उपाध्यक्ष आदर्श सक्सेना ने लाभार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इन योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ें।भाजपा नगर अध्यक्ष पियूष महेश्वरी उन्होंने ने बताया कि यह अभियान अप्रैल तक चलने वाले ‘गांव बस्ती अभियान के अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा में चयनित गांवों व बस्तियों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें स्वच्छता अभियान, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान तथा समाज के विभिन्न वर्गों के बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य व्यक्तियों से संपर्क शामिल है। प्रत्येक ग्राम में 25 से 30 लोगों को सम्मानित करने का लक्ष्य है। इस मौके पर अनुज महेश्वरी ,आदर्श सक्सेना, पियूष महेश्वरी ,विक्रम सक्सेना, अबीर सक्सेना, राहुल कुमार, दुर्गेश महेश्वरी ,रघुवीर ,ख्यालीराम, दीपक लाला, भावेश कुमार भाजपा कार्यकर्ता सहित नगर के समस्त लोग उपस्थित रहे।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page