अपर पुलिस अधीक्षक नगर, बदायूँ श्री विजयेन्द्र द्विवेदी का स्थानान्तरण उपसेनानायक, 04वीं वाहिनी पीएसी, प्रयागराज होने के उपलक्ष्य में भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया । विदाई समारोह के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर शुभकामनाएं दी गई । इस दौरान समस्त अधि0/कर्म0गण द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर, बदायूँ श्री विजयेन्द्र द्विवेदी के कार्यों की सराहना की गई तथा उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर, बदायूँ श्री विजयेन्द्र द्विवेदी द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान नगर क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, जनसेवा की दिशा में उल्लेखनीय योगदान दिया गया । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री ह्रदेश कठेरिया, नवनियुक्त अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभिषेक कुमार सिंह , समस्त क्षेत्राधिकारीगण तथा प्रतिसार निरीक्षक एवं जनपद के अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।





