लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

खाद्य सुरक्षा ने विशेष संचारी रोग नियन्त्रण अभियान के अन्तर्गत किया सघन निरीक्षण।

---Advertisement---


बदायूँ 13 अप्रैल। जिलाधिकारी बदायूँ के निर्देश के क्रम में सहायक आयुक्त (खाद्य) सी0एल0 यादव के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में विशेष संचारी रोग नियन्त्रण अभियान अन्तर्गत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा सोमवार को खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा अधोमानक खाद्य पदार्थों की बिक्री को विशेषकर खुले हुए खाद्य पदार्थ, बेकार सड़े हुए फल-सब्जी इत्यादि एंव असुरक्षित तरीके से तैयार किये जा रहे ताजा फलों, गन्ने के जूस इत्यादि पर नियत्रंण हेतु स्थान बहेड़ी तिराहा, बड़े सरकार एवं लालपुल चौराहा बदायूँ स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर उपस्थित खाद्य कारोबारकर्ता पप्पू, राजबाबू, अनिल कुशवाहा, राम नमन गुप्ता एवं सिराज के खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान समस्त खाद्य कारोबारकर्ताआंे को खाद्य पदार्थाे को ढ़ककर रखने, दुकानों में साफ-सफाई रखने, शुद्व एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थाे को बेंचने, बिना लाइसेंस के खाद्य कारोबार नही संचालित करने के कड़े निर्देश दिए गए। मौके पर उपस्थित आम जनमानस को अपमिश्रण से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया। टीम में सहायक आयुक्त (खाद्य) सी0एल0 यादव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर0पी0 सिंह एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण श्री करन सिंह एवं प्रिया त्रिपाठी मौजूद रहे।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page