वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद बदायूँ के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बिल्सी, जनपद बदायूँ के कुशल नेतृत्व में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत संदिग्ध वाहन/व्यक्तियो की चैकिंग के दौरान थाना बिल्सी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम बैरमई बुजुर्ग से पहले लड्डा फार्म के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग के दौरान उनके कब्जे से नाजायज 40 किलो 800 ग्राम अवैध डोडा छिलका (जिसकी अंतराष्ट्रीय कीमत 6 लाख 12 हजार रुपये) व एक अर्टिगा गाड़ी UP 16 AV 3474 बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर थाना बिल्सी पर मु0अ0सं0 153/2026 धारा 8/15 NDPS ACT बनाम 1. मुशीर अहमद पुत्र नसीर अहमद उम्र करीब 26 वर्ष निवासी ग्राम मोहल्ला नाहर खां सराय नई बस्ती मकान नं0 7 थाना कोतवाली जिला बदायूँ 2. अजय कुमार पुत्र चरन सिह उम्र करीब 27 वर्ष निवासी ग्राम किसुपुरा थाना कादरचौक जिला बदायूँ पंजीकृत कर अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
घटना का विवरण आज दिनांक 13.04.2026 को थाना बिल्सी पुलिस टीम अम्बियापुर चौराहे पर संदिग्ध व्यक्ति / वाहन की चैकिंग कर रहे थे तभी मुखविर द्वारा दी गयी सूचना पर दो संदिग्ध व्यक्ति 1. मुशीर अहमद पुत्र नसीर अहमद उम्र करीब 26 वर्ष निवासी ग्राम मोहल्ला नाहर खा सराय नई बस्ती मकान नं0 7 थाना कोतवाली जिला बदायूँ 2. अजय कुमार पुत्र चरन सिह उम्र करीब 27 वर्ष निवासी ग्राम किसुपुरा थाना कादरचौक जिला बदायूँ को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से नाजायज 40 किलो 800 ग्राम अवैध डोडा छिलका व एक अर्टिगा गाडी UP 16 AV 3474 बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर थाना बिल्सी पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
- मुशीर अहमद पुत्र नसीर अहमद उम्र करीब 26 वर्ष निवासी ग्राम मोहल्ला नगर खा सराय नई बस्ती मकान नं0 7 थाना कोतवाली जिला बदायूँ
- अजय कुमार पुत्र चरन सिह उम्र करीब 27 वर्ष निवासी ग्राम किसुपुरा थाना कादरचौक जिला बदायूँ
बरामदगी का विवरण
नाजायज 40 किलो 800 ग्राम अवैध डोडा छिलका (जिसकी अंतराष्ट्रीय कीमत 6 लाख 12 हजार रुपये) व एक अर्टिगा गाडी UP16AV3474 (अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट) बरामद हुई ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
- उ0नि0 श्री संजीव कुमार
- हे0का0 275 रामानुज माथुर
- का0 1786 सुधीर कुमार
- का0 2034 आदेश कुमार
- का0 629 उदयपाल सिंह





