वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी के कुशल नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा 01 अभि0 धर्मेन्द्र कश्यप पुत्र स्व0 रूम सिंह निवासी ग्राम अनन्दापुर थाना दातागंज जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया गया ।
संक्षिप्त विवरण –
आज दिनांक 17.04.2026 को थाना दातागंज की पुलिस टीम शान्ति व्यवस्था, जुर्म जरायम, चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन आदि में थाना क्षेत्र में मामूर थे। उसी दौरान बारह पत्थर बरेली रोड पर मजार के पास एक व्यक्ति पुलिस वालो को देखकर वापस मुडकर तेज कदमो से पैदल पैदल भागने लगा शक होने पर उसको टोका, रोका व पकड़ा गया। व्यक्ति ने अपना नाम धर्मेन्द्र कश्यप पुत्र स्व0 रूम सिंह निवासी ग्राम अनन्दापुर थाना दातागंज जनपद बदायूं बताया जिसकी जामा तलाशी से एक कट्टे में अफीम डोडा छिलका मिला। पकडे गये व्यक्ति से डोडा रखने का लाइसेंस पूछा तो नहीं दिखाया।
अभियुक्त धर्मेन्द्र को बरामद 06 किलो 300 ग्राम अफीम डोडा छिल्का के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना पर मु0अ0स0 – 152/26 धारा 8/15 NDPS Act बनाम धर्मेन्द्र कश्यप उपरोक्त पंजीकृत किया गया । अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार बदायूं भेजा गया है।
गिरफ्तारी का स्थान –
बरेली रोड बारह पत्थर मजार के पास थाना क्षेत्र सिविल लाईन जनपद बदायूं ।
गिरफ्तार किये गये अभि0गण का नाम –
धर्मेन्द्र कश्यप पुत्र स्व0 रूम सिंह निवासी ग्राम अनन्दापुर थाना दातागंज जनपद बदायूं
अभि0गण का अभियोग / अपराधिक इतिहास –
मु0अ0स0 – 152/26 धारा 8/15 NDPS Act
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम थाना सिविल लाईन जनपद बदायूं –
- उ0नि0 योगराज सिंह मय उ0नि0 आयुष आर्य मय हमराह हे0का0 59 गजराम सिंह, का0 994 उमेश चन्द्र थाना सिविल लाईन जनपद बदायूं ।





