लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

डीएम ने की होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा।

---Advertisement---


बदायूं 21 अप्रैल। जिलाधिकारी अवनीश राय ने कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आगामी 25, 26 व 27 अप्रैल 2026 को 15 परीक्षा केंद्रों में होने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल, निर्विघ्न व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि परीक्षा सीसीटीवी कैमरो की निगरानी में होगी।
जिलाधिकारी ने परीक्षा के लिए बनाए गए सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि वह अपने दिए गए दायित्वों का ठीक प्रकार से निर्वहन करें तथा निर्धारित समय पर अपनी ड्यूटी पर उपस्थित हो। उन्होंने कहा कि परीक्षा के सफल आयोजन के लिए जो दिशा निर्देश उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ व उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट 2025 में दिए गए हैं, उसका सअक्षर अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र में स्ट्रांग रूम व कंट्रोल रूम अलग-अलग बनाया जाए इसके निर्देश भी केंद्र व्यवस्थापकों को दिए गए हैं।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार ने बताया कि 25, 26 व 27 अप्रैल 2026 को परीक्षा जनपद में बनाए गए 15 परीक्षा केंद्रों पर होगी। प्रत्येक दिन दो-दो पालियो में यह परीक्षा होगी। प्रथम पाली प्रातः 10ः00 बजे से मध्यान्ह 12ः00 तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 3ः00 बजे से 5ः00 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है साथ ही परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट भी बनाए गए हैं।
परीक्षा के सफल संचालन के लिए केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट,सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियो को प्रशिक्षण दे रहे एस0के इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संदीप भारती ने बताया कि जनपद में बनाए गए सभी 15 परीक्षा केंद्रों में कुल मिलाकर प्रत्येक पाली में 5232 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति होगी साथ ही आइरिस स्कैनिंग भी की जाएगी। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, मोबाइल व ज्वलनशील पदार्थ आदि ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, केंद्र व्यवस्थापक, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

डीएम ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण।

पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (PNB RSETI), बदायूँ में BC सखी प्रशिक्षण बैच का सफल समापन।

जनपद में बीते 09 वर्षों में 70520 लाभार्थियो को मिला अपना घर सरकार ने आवास उपलब्ध कराते हुए 1056.11 करोड़ रुपए किए व्यय: डीएम।

सिंगल यूस प्लास्टिक मुक्त हो कावड़ यात्रा: केंद्रीय राज्यमंत्री।

फरियादी को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता,निस्तारण में लापरवाही व अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं: डीएम।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page