बदायूँ दिनांक 23.4.2026 को वादी आशु पाण्डेय पुत्र उमाशंकर गौंड़ निवासी विजय नगर कॉलोनी टावर गली, थाना कोतवाली जनपद बदायूँ ने थाना पर आकर एक तहरीर दी कि अज्ञात चोर द्वारा नगर पालिका प्रोफेसर कालोनी स्थित नलकूप से रात मे दिनांक 15.04.2026 को बिजली के तार व स्टारटर खोलकर ले जाने के सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0स0 90/2026 धारा 305 (e) बीएनएस बनाम अज्ञात चोरो के विरुद्द पंजीकृत किया गया था ।
अभियोग उपरोक्त के सफल अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अज्ञात चोरो की पहचान 1- अभियुक्त टीटू पुत्र रामबाबू निवासी मो0 सय्यदगंज थाना कोतवाली जनपद बदायूँ व 2- प्रमोद पुत्र हुकमी निवासी मो0 सय्यदगंज थाना कोतवाली जनपद बदायूँ के रूप मे हुई । उक्त अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व चोरी किये गये बिजली के तार व स्टारटर की बरामदगी हेतु आज दिनाँक 24.04.2026 को अभियुक्त टीटू व प्रमोद उपरोक्त को कादरी दरगाह तिराहे से बाईपास की तरफ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभि0गण से चोरी किये गये सामान को बेचकर हिस्से में आये रुपये में से नगद 2540 रु बरामद किये गये जिसके आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 317 (2) बीएनएस की वृद्दि की गयी ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
(1 ) टीटू पुत्र रामबाबू निवासी मो0 सय्यदगंज थाना कोतवाली जनपद बदायूँ
(2.) प्रमोद पुत्र हुकमी निवासी मो0 सय्यदगंज थाना कोतवाली जनपद बदायूँ
आपराधिक इतिहास-
अभियुक्त – टीटू पुत्र रामबाबू निवासी मो0 सय्यदगंज थाना कोतवाली जनपद बदायूँ ।
1-मु0अ0स0 31/2021 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली बदायूँ
2- मु0अ0स0 51/23 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना कोतवाली बदायूँ
3- मु0अ0स0 121/26 धारा 3/25 आर्म्स अधिनियम थाना कोतवाली बदायूँ
4- मु0अ0स0 90/26 धारा 305(e)/ 317(2) थाना कोतवाली बदायूँ
अभियुक्त- प्रमोद पुत्र हुकमी निवासी मो0 सय्यदगंज थाना कोतवाली जनपद बदायूँ
1- मु0अ0स0 33/21 धारा 8/22 एनडीपीएस अधिनियम थाना कोतवाली बदायूँ
2- मु0अ0स0 85/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना कोतवाली बदायूँ
- मु0अ0स0 90/26 धारा 305(e)/ 317(2) थाना कोतवाली बदायूँ
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-
- उ0नि0 संजय तोमर मय टीम ।





