लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मुख्यमंत्री के सलाहकार ने किया राजकीय मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण।

---Advertisement---


बदायूं 28 अप्रैल। माननीय मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी द्वारा मंगलवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूँ का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की इमरजेंसी सेवाओं सहित विभिन्न विभागों का गहन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि सभी मरीजों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। विशेष रूप से इमरजेंसी सेवाओं में त्वरित उपचार, आवश्यक दवाओं की सतत उपलब्धता तथा अस्पताल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए।
सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी ने संस्थान में पाई गई कमियों के संबंध में कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार से विस्तृत चर्चा की तथा आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने संबंधित बिंदुओं पर विस्तृत आख्या जिला विकास अधिकारी को प्रेषित करने के निर्देश भी दिए।
प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार ने आश्वस्त किया कि निरीक्षण के दौरान दिए गए सभी निर्देशों का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा तथा चिन्हित कमियों को शीघ्र दूर कर आवश्यक रिपोर्ट शासन को प्रेषित की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि मरीजों की सुविधा एवं संतुष्टि संस्थान की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी अवनीश राय, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, वरिष्ठ चिकित्सकगण, विभागाध्यक्ष, अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

डीएम ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण।

पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (PNB RSETI), बदायूँ में BC सखी प्रशिक्षण बैच का सफल समापन।

जनपद में बीते 09 वर्षों में 70520 लाभार्थियो को मिला अपना घर सरकार ने आवास उपलब्ध कराते हुए 1056.11 करोड़ रुपए किए व्यय: डीएम।

सिंगल यूस प्लास्टिक मुक्त हो कावड़ यात्रा: केंद्रीय राज्यमंत्री।

फरियादी को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता,निस्तारण में लापरवाही व अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं: डीएम।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page