लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

09 मई को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न।

---Advertisement---


बदायू 30 अप्रैल। आगामी 09 मई 2026 को प्रातः 10ः00 बजे से जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश के अनुपालन में मोहम्मद कमर नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत, बदायूँ एवं सुमन तिवारी,सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में समस्त न्यायिक मजिस्टेªटगण के फौजदारी वाद, शमनीय वाद, चैक बांउस आदि से संबंधित धारा 138 एन0आई0एक्ट के वाद, लघुवाद, सिविलवाद व अन्य प्रकार केे वाद निस्तारण हेतु बैठक आहूत की गयी।
इसके अतिरिक्त, आमजन को लोक अदालत के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि अधिकाधिक लोग इस अवसर का लाभ उठा सकें। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय लोक अदालतके सफल आयोजन हेतु समस्त पराविधिक स्वयं सेवकगण की भी बैठक आहूत की गयी उक्त बैठक में समस्त पराविधिक स्वयंसेवकगण को व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने हेतु निर्देषित किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनसामान्य से अपील की है कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने विवादों का सरल, सुलभ एवं शीघ्र निस्तारण कराएं।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

डीएम ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण।

पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (PNB RSETI), बदायूँ में BC सखी प्रशिक्षण बैच का सफल समापन।

जनपद में बीते 09 वर्षों में 70520 लाभार्थियो को मिला अपना घर सरकार ने आवास उपलब्ध कराते हुए 1056.11 करोड़ रुपए किए व्यय: डीएम।

सिंगल यूस प्लास्टिक मुक्त हो कावड़ यात्रा: केंद्रीय राज्यमंत्री।

फरियादी को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता,निस्तारण में लापरवाही व अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं: डीएम।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page