बदायूँ वादी श्री इक्तेदार अहमद पुत्र इफ्तेखार अहमद निवासी नई सराय थाना कोतवाली के द्वारा तहरीर के माध्यम से सूचना दी कि दिनांक 03.04.26 को मेरा साला शाहिद हुसैन पुत्र अरशद हुसैन निवासी चौधरी सराय थाना कोतवाली जनपद बदायूं काम करके अपने घर जा रहा था, तभी मौहल्ला सोथा नई बस्ती गुड्डू हलवाई के सामने वाली गली मे मेरे साले शाहिद हुसैन को अभि0गण 1.नईम 2. फजल पुत्रगण अमीनउद्दीन 3.वासिफ पुत्र फरहत निवासीगण मोहल्ला चौधरी सराय नई बस्ती थाना कोतवाली बदायूँ ने एक राय होकर पूर्व रूपए के पैसो के लेनदेन को लेकर मेरे साले शाहिद हुसैन उपरोक्त को रात्रि में घातक चीजो से वार कर मेरे साले की हत्या कर दी । जिसके संबंध में वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0स0 102/2026 धारा 103(1)/3(5) BNS बनाम 1.नईम 2. फजल पुत्रगण अमीनउद्दीन 3.वासिफ पुत्र फरहत निवासीगण मोहल्ला चौधरी सराय नई बस्ती थाना कोतवाली बदायूँ पंजीकृत किया गया ।
उपरोक्त अभियोग के सफल अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के आदेशानुसार,अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत आज दिनाँक 04.05.2026 को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तगण 1.नईम पुत्र अमीनउद्दीन निवासी चौधरी सराय नई बस्ती ऊंची ज्यारत के पास थाना कोतवाली जनपद बदायूँ 2. वासिफ पुत्र मो0 फरहत निवासी चौधरी सराय नई बस्ती ऊंची ज्यारत के पास थाना कोतवाली जनपद बदायूँ को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त वासिफ उपरोक्त की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त (आला कत्ल) एक लोहे की जंजीर (जिसमें आगे बन्द ताला लगा है) बरामद की गयी है । गिरफ्तार अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
पूछताछ का विवरणः-
अभि0गण के द्वारा पूछताछ पर बताया कि अभि0 नईम व मृतक शाहिद हुसैन दोनो साथ मे मजदूरी का काम करते थे । शाहिद हुसैन के ऊपर नईम के 500 रूपये आ रहे थे, शाहिद हुसैन ने नईम को 300 रूपये दे दिये थे और 200 रूपये शाहिद हुसैन पर नईम के बाकी रह गये थे । नईम ने पहले भी शाहिद हुसैन से उधार के रूपये मांगे थे तो वो टाल मटोल करता था और गलत सलत बोलता था । जब शाहिद हुसैन अपने घर जा रहा था, रास्ते में सोथा मोहल्ले की तरफ जाते हुए नईम को मिल गया, फिर नईम ने शाहिद हुसैन से उधार के 200 रूपये मांगे तो शाहिद हुसैन ने पैसे देने के बजाय नईम के साथ मारपीट कर दी थी, जबकि नईम एक पैर से विकलांग भी हैं फिर भी शाहिद ने नईम को बहुत मारा पीटा था । नईम ने पिटने पर अपने भाई फजल और वासिफ को फोन कर दिया था फोन करने के बाद दोनो भाई फजल और वासिफ आ गये थे फिर हम तीनो ने बदला लेने के लिये शाहिद हुसैन को बहुत मारा था । फजल ने शाहिद हुसैन पर चाकू से हमला किया और छोटे भाई वासिफ ने लोहे की जंजीर से हमला किया जिसमें ताला लगा था और नईम ने शाहिद हुसैन के हाथ पकड़ लिये थे ।
गिरफ्तारी का स्थान व दिनांक
दिनांक 04.05.2026 थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत आसरा आवास बाईपास मोड के पास से
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता
अभियुक्त 1.नईम पुत्र अमीनउद्दीन निवासी चौधरी सराय नई बस्ती ऊंची ज्यारत के पास थाना कोतवाली जनपद बदायूँ
- वासिफ पुत्र मो0 फरहत निवासी चौधरी सराय नई बस्ती ऊंची ज्यारत के पास थाना कोतवाली जनपद बदायूँ । अभियुक्तगण का अपराधिक इतिहासः-
1- मु0अ0स0 102/2026 धारा 103(1)/3(5) बीएनएस थाना कोतवाली बदायूँ ।
बरामदगी का विवरण
1- घटना में प्रयुक्त एक अदद पशु जंजीर (मय ताला)
2- 02 अदद एनड्राईड मोबाईल अभियुक्तगण के
गिरफ्तार / सहयोगी टीम का विवरण-
1- प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह मय टीम ।





