लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

जलभराव से बेहाल सहसवान का मुख्य मार्ग, लोगों में आक्रोश।

---Advertisement---


बदायूँ सहसवान- नगर के मोहल्ला गोपालगंज व सैफुल्लागंज में मुख्य प्रवेश मार्ग पर वर्षों से जलभराव और कीचड़ की गंभीर समस्या बनी हुई है। हालात ऐसे हैं कि मोहल्ले के लोगों को रोजाना इसी गंदे और फिसलन भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे उनकी दैनिक आवाजाही प्रभावित हो रही है।
इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों स्कूली बच्चे गुजरते हैं। कीचड़ और जलभराव के कारण आए दिन दोपहिया वाहन व ई-रिक्शा फिसलकर गिर रहे हैं, जिससे हादसों का खतरा बना हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार उप जिलाधिकारी और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। नगरवासियों ने प्रशासन से नाला निर्माण कराकर जलभराव से निजात दिलाने की मांग की है।
इसी क्रम में पूर्व प्रत्याशी अध्यक्ष पद नगरपालिका और जिला उपाध्यक्ष भाजपा बदायूं अनुज माहेश्वरी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने तत्काल साफ-सफाई करवाई और संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द स्थायी समाधान के तहत नाला निर्माण कराने के लिए कहा।
यह नगर का मुख्य मार्ग है, लेकिन कई वर्षों से यहां जलभराव और कीचड़ की समस्या बनी हुई है। सभासद द्वारा भी कोई प्रभावी सुनवाई नहीं की गई, जिससे आए दिन मोटरसाइकिलें फिसलकर गिरती रहती हैं।
यह मार्ग नगर क्षेत्र के अधीन आता है। नाला निर्माण तो कराया गया था, लेकिन उचित निकासी व्यवस्था न होने के कारण आधे से अधिक नगर का पानी इसी में आकर भर जाता है, जिससे जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
नगरवासियों के अनुसार समस्या की मुख्य वजह यह है कि नाले के पानी की निकासी के लिए कोई स्थायी व्यवस्था नहीं है। पुराना तालाब पाट दिया गया, लेकिन उससे पहले वैकल्पिक नाला निर्माण नहीं किया गया। वर्तमान में पानी एक निजी खेत में भरकर कीचड़ का तालाब बन गया है।
लोगों ने आशंका जताई है कि यदि खेत मालिक ने अपने खेत में भराव करा दिया तो पानी घरों, मुख्य मार्ग और सड़क तक फैल सकता है, जिससे स्थिति और गंभीर हो जाएगी।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुज महेशवरी ने स्वयं स्थलीय निरीक्षण करते हुए अपने सामने ही पालिका प्रशासन को बुलवा कर सफाई नायकों की टोली लगवाकर काम शुरू कराते हुए कहा कि पूरे सहसवान में कहीं भी जलभराव न रहे इसके निमित्त ठोस कार्ययोजना बना कर एक माह के भीतर क्रियान्वित कराना सुनिश्चित करें।सहसवान नगर में जलभराव की समस्या विकराल होती जा रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं,ऐसे में पूर्व में नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुके अनुज माहेश्वरी ने स्वयं मोर्चा संभाला है। इसी दौरान अनुज माहेश्वरी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जब जिम्मेदार लोग ही अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ लेंगे तो किसी को तो जिम्मेदारी उठानी पड़ेगी।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page