वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ के आदेशानुसार जनपद में चलाये जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बदायूँ के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में दिनाँक 06.05.2026 को थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग टीमों द्वारा अभियुक्तगण 1.धर्मेन्द्र पुत्र देवकी निवासी वार्ड नं0 01 कस्बा दहगवाँ थाना जरीफनगर, बदायूँ को 01 अदद मोबाइल फोन व नगदी 9500/- रुपये संबंधित आईपीएल सट्टा के साथ ग्राम बागवाला से गिरफ्तार किया गया, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 128/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया है तथा अभियुक्त 2.सोनू पुत्र राजेन्द्र निवासी वार्ड नं0 01 कस्बा दहगवाँ थाना जरीफनगर जनपद बदायूँ को 01 अदद मोबाइल फोन व नगदी 11500/- रुपये संबंधित आईपीएल सट्टा के साथ ग्राम बागवाला को जाने वाले रास्ते के पास थाना जरीफनगर बदायूँ से गिरफ्तार किया गया है, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 129/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया। दोनों अभियुक्तगण के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्तगण का विवरण
1.धर्मेन्द्र पुत्र देवकी निवासी वार्ड नं0 01 कस्बा दहगवाँ थाना जरीफनगर जनपद बदायूँ।
2.सोनू पुत्र राजेन्द्र निवासी वार्ड नं0 01 कस्बा दहगवाँ थाना जरीफनगर जनपद बदायूँ।
बरामदगी का विवरण–
- धर्मेन्द्र उपरोक्त के कब्जे से 01 अदद मोबाइल फोन व नगदी 9500/- रुपये बरामद ।
- सोनू उपरोक्त के कब्जे से 01 अदद मोबाइल फोन व नगदी 11500/- रुपये बरामद ।
गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
थानाध्यक्ष जरीफनगर मय टीम।





