बदायूँ सहसवान मंडी समिति गेट पर बना नाला लगभग दो वर्षों से क्षतिग्रस्त है जिसमें कई लोग गिर कर गंभीर घायल हो चुके हैं जिसकी शिकायत आने जाने वाले राहगीरों एवं ग्रामीण के लोगों द्वारा मंडी सचिव एवं उप जिलाधिकारी सहसवान सहित तमाम अधिकारियों को सूचना दी है और लिखित में शिकायत भी दर्ज कराई है उसके बावजूद भी आने जाने वाले उपभोक्ता परेशानियों का सामना कर रहे हैं सब्जी एवं फल फ्रूट लेकर आने वाले लोग भी इसमें गिरकर गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं लोगों ने जिलाधिकारी बदायूं से मांग की है कि क्षतिग्रस्त नाले का शीघ्र निर्माण कराया जाए जिससे आने जाने वाले लोगों को राहत मिल सके जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजने वालों में रामकुमार, अब्दुल रज्जाक, हनीफ, महेश पाल, उमेश कुमार, धनपाल सिंह, उमर मियां, रफीक अहमद, लक्ष्मण सिंह आदि ने शिकायत कर न्याय की मांग की है।





