लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मोहल्ला जालंधरी सराय में कुतिया का आतंक,बच्चों से लेकर बड़ो तक में दहशत का माहौल।

---Advertisement---

बदायूं। मोहल्ला जालंधररी सराय में कुतिया का आतंक फैला हुआ है। रविवार को करीब छह से अधिक लोगों को काटकर उसने घायल कर दिया। मोहल्ले के लोगों ने प्रशासन से कुतिया को पकड़वाने की गुहार लगाई है। चलते राहगीरों पर व स्कूल के बच्चे महिलाओं के ऊपर एक के बाद एक पर कुतिया हमला कर चुकी है। इससे पहले भी कई बच्चों को काट चुकी है।कुतिया के आतंक की सूचना किसी तरह पशु प्रेमी विक्रेन्द्र शर्मा को दी गई, जिन्होंने अपनी टीम को भेज कर कुतिया को पकड़वाना चाहा, तो मोहल्ले के एक व्यक्ति ने कुतिया को छोड़ने को कहा। जिसपर टीम वापस चली गई,उधर मोहल्ले वासियो में कुतिया को वहाँ से न ले जाने पर आक्रोश है,यह कुतिया किसी को नही कटेगी या इस की वजह से किसी को कोई हानि होती है, तो उसकी जिम्मेदारी यह व्यक्ति ले या इसको अपने घर मे बांध कर रखे, जिससे कि किसी को कोई हानि होती है, तो उसके परिवार को इसका हर्जा खर्चा देना होगा। मोहल्ले के लोगों ने इससे सम्बंधित एक ज्ञापन डीएम को देने का फैसला किया है।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page