लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

डीएम की अध्यक्षता में हुई पीस कमेटी की बैठक।

---Advertisement---


बदायूं 20 मई। जिलाधिकारी अवनीश राय ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में आगामी गंगा दशहरा पर्व व बकरीद के सम्बंध में आयोजित पीस कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जनपद में सभी त्योहार आपसी भाईचारे व सामाजिक सौहार्द के साथ मनाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि त्यौहार में माहौल खराब करने वालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी न दी जाए। उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि वह छोटी-छोटी घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दें ताकि समय रहते उसका निदान कराया जा सके। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यवाही से पहले घटना की पुष्टि अवश्य कर ली जाए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर निरंतर निगरानी की जा रही है, किसी प्रकार की भ्रामक या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट करने वालों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी त्योहार परंपरागत तरीके से मनाया जाए। कोई भी नई परंपरा पड़़ने नहीं दी जाएगी। जिलाधिकारी ने आगामी त्योहारों पर साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था आदि के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए व समस्त थानों में भी पीस कमेटी की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार सहित अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

डीएम ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण।

पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (PNB RSETI), बदायूँ में BC सखी प्रशिक्षण बैच का सफल समापन।

जनपद में बीते 09 वर्षों में 70520 लाभार्थियो को मिला अपना घर सरकार ने आवास उपलब्ध कराते हुए 1056.11 करोड़ रुपए किए व्यय: डीएम।

सिंगल यूस प्लास्टिक मुक्त हो कावड़ यात्रा: केंद्रीय राज्यमंत्री।

फरियादी को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता,निस्तारण में लापरवाही व अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं: डीएम।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page