लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

डीएम की अध्यक्षता में हुई जिला उद्योग बंधु की बैठक।

---Advertisement---


बदायूं 26 मई। जिलाधिकारी अवनीश राय ने मंगलवार को जिला उद्योग बंधु की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को उद्यमियों व व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने सभी बैंकर्स से कहा कि वह शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में पूर्ण सहयोग प्रदान करें तथा उत्तर प्रदेश सरकार के शासनादेशों का अनुपालन कराना सुनिश्चित कर,ें ऐसा न करने पर संबंधित बैंकर्स के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज कराई जाएगी।
कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने उपस्थित बैंकर्स से कहा कि वह विभिन्न शासकीय योजनाओं के आवेदकों के प्रति आदर का भाव रखें तथा उन्हें प्रोत्साहित करें। आवेदन को बिना ठोस आधार के निरस्त न किया जाए।
बैठक में प्लेज पार्क योजना अंतर्गत उद्यमियों व्यापारियों को प्राइवेट औद्योगिक पार्क विकसित करने के लिए आमंत्रित किया गया, उन्हें बताया कि इस पर सरकार एक प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से लोन की भी सुविधा है, यह एक बेहतर योजना है। मिनी औद्योगिक स्थान बिसौली में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए गए।
बैठक में विद्युत अवस्थापना व अन्य निर्माण कार्यों से संबंधित समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए उपायुक्त उद्योग की अध्यक्षता में चार सदस्य कमेटी का गठन जिलाधिकारी के स्तर से किया गया जिसमें अन्य सदस्यों में विद्युत विभाग के अभियंता, लोक निर्माण विभाग के अभियंता व अन्य कार्यदायी संस्था के अभियंता को शामिल किया गया है।
बैठक में मुख्यमंत्री युवा स्व रोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना आदि योजनाओं के आवेदनों, निरस्त आवेदनों, स्वीकृत आवेदनों की एक-एक कर समीक्षा की गई व आवश्यक दिशा निर्देश सभी बैंक अधिकारियों व अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए गए।
बैठक में निवेश मित्र पोर्टल में समय अंतर्गत लंबित सभी प्रार्थना पत्रों का समय से निस्तारण करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक के दौरान लाल पुल पर ट्रांसफार्मर को शिफ्ट करने के उद्यमियों के अनुरोध पर अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग को उसका सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला, सहायक सूचना निदेशक आशुतोष चन्दोला, उपायुक्त उद्योग सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी, उद्यमी व व्यापारी मौजूद रहे।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

डीएम ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण।

पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (PNB RSETI), बदायूँ में BC सखी प्रशिक्षण बैच का सफल समापन।

जनपद में बीते 09 वर्षों में 70520 लाभार्थियो को मिला अपना घर सरकार ने आवास उपलब्ध कराते हुए 1056.11 करोड़ रुपए किए व्यय: डीएम।

सिंगल यूस प्लास्टिक मुक्त हो कावड़ यात्रा: केंद्रीय राज्यमंत्री।

फरियादी को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता,निस्तारण में लापरवाही व अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं: डीएम।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page