लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अवैध अस्पतालों पर प्रशासन का कड़ा रुख सेवा अस्पताल सील अन्य केंद्रों पर भी होगी कार्यवाही।

---Advertisement---

बदायूं सहसवान उपजिलाधिकारी (SDM) सहसवान के निर्देशानुसार, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने अवैध रूप से संचालित अस्पतालों एवं जच्चा-बच्चा केंद्रों के खिलाफ एक बड़ा अभियान छेड़ दिया है। इस अभियान के तहत पहली बड़ी कार्यवाही करते हुए स्थानीय प्रशासन ने ‘सेवा अस्पताल’ को सील कर दिया है।
उपजिलाधिकारी के सख्त आदेशों के बाद, नायब तहसीलदार मोहित कुमार और चिकित्सा विभाग की एक संयुक्त टीम ने क्षेत्र में निरीक्षण किया। इस दौरान बिना पंजीकरण और मानकों को पूरा किए संचालित हो रहे ‘सेवा अस्पताल’ को पाया गया, जिसके बाद टीम ने तुरंत प्रभाव से अस्पताल को सील कर दिया। इस कार्यवाही से क्षेत्र के अवैध रूप से संचालित स्वास्थ्य केंद्रों में हड़कंप मच गया है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सहसवान के चिकित्सा अधीक्षक (MOIC), डॉ. प्रशांत त्यागी ने स्पष्ट किया है कि यह केवल एक शुरुआत है। उन्होंने कहा
उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में अवैध अस्पतालों के खिलाफ हमारा अभियान जारी रहेगा। जितने भी जच्चा-बच्चा केंद्र बिना उचित मानकों और पंजीकरण के चल रहे हैं, उन सभी के खिलाफ श्रृंखलाबद्ध (क्रमवार) तरीके से सख्त कार्यवाही की जाएगी।
प्रशासन का यह कदम जनता की स्वास्थ्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। बिना उचित उपकरणों और योग्य चिकित्सकों के संचालित होने वाले जच्चा-बच्चा केंद्रों से जच्चा (माँ) और बच्चा दोनों के जीवन को बड़ा खतरा रहता है। स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे किसी भी अस्पताल में इलाज कराने से पहले उसके पंजीकरण की वैधता की जांच अवश्य कर लें।इस मौके नायव तहसीलदार मोहित कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डा0 प्रशांत त्यागी,केबी चर्तुवेदी, डा0 अशफाक हुसैन सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। आपको बता दे कि पूर्व में भी दूधिया की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या के मुख्य आरोप में भी रह चुका है सेवा हॉस्पिटल का संचालक हर्ष यादव बदमाशी के दम पर चलता था हर्ष यादव अपना अस्पताल पूर्व में कई लोगों को गोली मारकर जेल जाने की बात कह कर डरने धमकाने का काम करता था अस्पताल संचालक।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

डीएम ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण।

पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (PNB RSETI), बदायूँ में BC सखी प्रशिक्षण बैच का सफल समापन।

जनपद में बीते 09 वर्षों में 70520 लाभार्थियो को मिला अपना घर सरकार ने आवास उपलब्ध कराते हुए 1056.11 करोड़ रुपए किए व्यय: डीएम।

सिंगल यूस प्लास्टिक मुक्त हो कावड़ यात्रा: केंद्रीय राज्यमंत्री।

फरियादी को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता,निस्तारण में लापरवाही व अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं: डीएम।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page