लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बालिकाओं को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक।

---Advertisement---

बदायूं समग्र विकास संस्थान के तत्वावधान मे 28 मई को कार्य क्षेत्र के 08 गांव खिरिया रहलु, अल्लापुर भोगी, मीरासाराय, कुठिया, बारीका नगला, रसूलपुर नगला, टिकरा, तथा शिम्भू नगला मे किशोरी बालिकाओं के साथ विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया ! कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सर्वप्रथम बालिकाओं द्वारा रंगोली बनाई गई हाथों पर लाल रंग लगाकर माहवारी के रंग को दर्शाया गया! संस्था साथियों द्वारा बालिकाओं को मासिक धर्म पर शर्म न करते हुए खुलकर बात करने के बारे मे बताया गया! कार्यक्रम समन्वयक द्वारा बालिकाओं को मासिक धर्म के समय विशेष रूप से व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखने की सलाह दी गई ! सभी बालिकाओं को मासिक धर्म के समय होने वाले बदलाव के लिए खुलकर बात करने की सलाह दी गई! प्रसिद्ध मनोचिकित्सक श्रीमती सर्वेश कुमारी और गाइनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर श्रीमती संजीदा आलम द्वारा दिए गए संदेश दिखाकर बालिकाओं को मासिक धर्म के विषय पर जागरूक किया गया!
कार्यक्रम मे बालिकाओं को मासिक धर्म से सम्बंधित जागरूकता वीडियो दिखाई, तथा ग्राम प्रधान द्वारा उपलब्ध करवाये सेनेटरी पेड वितरित किये गए! कार्यक्रम में 157 किशोरी बालिकाओं ने प्रतिभाग किया!

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगा निःशुल्क गैस सिलेंडर जनपद के 3.85 लाख से अधिक परिवारों को दी जाएगी सब्सिडी।

मेले में 445 युवाओं का चयन 27 कंपनियों ने किया प्रतिभाग।

किसानों के हित में नई पहल, LS डेरी एंड फूड्स प्राइवेट लिमिटेड का भव्य शुभारंभ।

थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम कोल्हाई में गाड़ी से टक्कर मारकर की गई महिला हत्या की घटना में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया व बिल्सी के समस्त विवेचकों का अर्दली रूम कर विवेचनाओं की समीक्षा की गई तथा बिल्सी क्षेत्र में पैदल गश्त की गई।

विकसित भारत संकल्प यात्रा में उमड़ा जन सैलाब।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page