थाना इस्लामनगर क्षेत्रांतर्गत कस्बा इस्लामनगर व ग्राम सिठौली मे हुई डकैती/लूट की घटनाओं से संबंधित वांछित/फरार 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से डकैती/लूट की घटना से संबंधित आभूषण (सफेद धातु) तथा 5500 रुपये नगद बरामद।
घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 19/20.05.2026 की रात्रि मे कस्बा इस्लामनगर व ग्राम सिठौली मे हुई डकैती/लूट के सम्बन्ध में थाना इस्लामनगर पर मारपीट कर आभूषण व नगदी ले जाने के सम्बन्ध में अज्ञात अभियुक्तगण के विरुद्ध मु0अ0सं0 129/26 धारा 310(2)/333/317(3) बीएनएस, मु0अ0सं0 130/26 धारा 310/317(3) बीएनएस, मु0अ0सं0 131/26 धारा 310/333/317(3) बीएनएस पंजीकृत किये गये थे । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के द्वारा मुकदमों के अनावरण हेतु निर्देश दिये गये थे आदेश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी बिल्सी के नेतृत्व मे थाना इस्लामनगर पर पंजीकृत मुकदमो का सफल अनावरण कर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी / माल बरामदगी हेतु टीमें गठित की गयी थी।
दिनाँक 27.05.2026 को संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना इस्लामनगर पुलिस द्वारा दिनाँक 19/20.05.2026 की रात्रि में कस्बा इस्लामनगर व ग्राम सिठौली में हुई डकैती में लूट कारित करने वाले बाबरिया गैंग के वांछित/फरार 02 अभियुक्तगण 1- तेजपाल उर्फ टेपाल पुत्र नौबत निवासी परतापुर थाना बहजोई जनपद सम्भल 2- काले पुत्र ओमी निवासी गेशुपुर थाना सिकन्दराबाद जनपद बुलन्दशहर को बिल्सी रोड विक्रमपुर चरसौरा तिराहे से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण के पास से एक जोड़ी खड़ुआ,बच्चे का गले का तीर कमान,एक जोड़ी पाजेव टूटी हुई,बच्चे की अंगूठी व 5500/-रु0 नगद बरामद किये गये ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण से पूछताछ का विवरणः – गिरफ्तार अभियुक्तगण तेजपाल उर्फ टेपाल व काले पुत्र ओमी से पूछताछ की गयी तो पूछताछ में इनके द्वारा बताया गया कि हम लोग संगठित गिरोह बनाकर अपने अन्य सातियों के साथ मिलकर इस तरह की घटना को अंजाम देते हैं ।
अपराध करने का तरीका – उपरोक्त गैंग मांगने खाने के बहाने रैकी कर रात के समय कच्छा बनियान धारण कर घऱो मे घुसकर डकैती व लूट पाट को अंजाम देते है ।
नाम,पता गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण:-
1- तेजपाल उर्फ टेपाल पुत्र नौबत निवासी परतापुर थाना बहजोई जनपद सम्भल
2- काले पुत्र ओमी निवासी गेशुपुर थाना सिकन्दराबाद जनपद बुलन्दशहर
विवरण बरामदगी –
एक जोड़ी खड़ुआ,
बच्चे का गले का तीर कमान
एक जोड़ी पाजेव टूटी हुई
बच्चे की अंगूठी
5500/-रु0 नगद बरामद
गिरफ्तार अभियुक्तगण का अपराधिक इतिहास –
1 – तेजपाल उर्फ टेपाल पुत्र नौबत निवासी परतापुर थाना बहजोई जिला सम्भल
मु0अ0सं0 129/26 धारा 310(2)/333/317(3) बीएनएस थाना इस्लामनगर जनपद बदायूँ
मु0अ0सं0 130/26 धारा 310/317(3) बीएनएस थाना इस्लामनगर जनपद बदायूँ
मु0अ0सं0 131/26 धारा 310/333/317(3) बीएनएस थाना इस्लामनगर जनपद बदायूँ ।
2- काले पुत्र ओमी निवासी गेशुपुर थाना सिकन्दराबाद जनपद बुलन्दशहर
मु0अ0सं0 129/26 धारा 310(2)/333/317(3) बीएनएस थाना इस्लामनगर जनपद बदायूँ
मु0अ0सं0 130/26 धारा 310/317(3) बीएनएस थाना इस्लामनगर जनपद बदायूँ
मु0अ0सं0 131/26 धारा 310/333/317(3) बीएनएस थाना इस्लामनगर जनपद बदायूँ ।
मु0अ0सं0 224/2021 धारा 380/411/457 भादवि थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर
मु0अ0सं0 273/2021 धारा 380/411/457 भादवि थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर
मु0अ0सं0 692/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
थानाध्यक्ष श्री उदयवीर सिंह थाना इस्लामनगर जनपद बदायूँ मय पुलिस टीम।





