वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के आदेशानुसार जनपद मे अपराध की रोकथाम एवं वाछिंत अभियुक्त की गिरफ्तारी व मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी करने वाले अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा 01 अभियुक्ता को मय 07 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया जिसके सम्बन्ध मे थाना सिविल लाइन पर मु0अ0सं0 202/2026 धारा- 8/21 NDPS ACT पंजीकृत कर अभियुक्ता को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।





