लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

दातागंज में गूंजेगा राष्ट्रवाद: 4 जून को होगा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा का अनावरण।

---Advertisement---

मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे प्रदेश के लोक प्रिय नेता, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक पंकज सिंह, तैयारियां पूरी

जन जन की आस्था के केंद्र, राष्ट्रीय स्वाभिमान और चेतना के प्रतीक, राष्ट्र नायक, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा का अनावरण आगामी 4 जून 2026, दिन बृहस्पतिवार को होने जा रहा है। क्षत्रिय महासभा बदायूं एवं महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह भव्य समारोह दातागंज के बरेली रोड स्थित ‘महाराणा प्रताप चौक’ पर सुबह 11:00 बजे आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक पल को लेकर नागरिकों और सर्व समाज में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

दिग्गज राजनेता बढ़ाएंगे कार्यक्रम की शोभा

कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए राजनीतिक और सामाजिक जगत की कई बड़ी हस्तियों को आमंत्रित किया गया है: कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंकज सिंह (विधायक-गौतम बुद्ध नगर एवं प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा, उत्तर प्रदेश) होंगे।
विशिष्ट अतिथि: समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ (विधायक-दातागंज एवं सभापति), महेश चन्द्र गुप्ता (पूर्व मंत्री/नगर विधायक-बदायूं), हरीश शाक्य (विधायक-बिल्सी) और एमएलसी वागीश पाठक, राजीव कुमार गुप्ता (जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, बदायूं) मौजूद रहेंगे। इस गौरवमयी समारोह की अध्यक्षता दातागंज की चेयरमैन श्रीमती नैना अनूप गुप्ता करेंगी।

“क्षत्रियत्व ही राष्ट्रीयत्व है” के संदेश के साथ आमंत्रण

समारोह आयोजक क्षत्रिय महासभा बदायूं एवं महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट ने ‘क्षत्रियत्व ही राष्ट्रीयत्व है’ के मूल मंत्र के साथ जनपद के समस्त प्रबुद्ध नागरिकों, राष्ट्रप्रेमियों और सामाजिक संगठनों को इस गरिमामयी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया है। आयोजकों का कहना है कि महाराणा प्रताप की यह प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को देशप्रेम, स्वाभिमान और साहस की प्रेरणा देती रहेगी।

समारोह के सफल आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा के साथ-साथ व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आरक्षी पुलिस भर्ती परीक्षा के सम्बंध में डीएम ने की बैठक।

डीआईजी व डीएम ने किया कछला घाट का निरीक्षण।

गांव अहमदनगर असौली में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस।

पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन का संदेश प्रधानमंत्री जी के आवाहन पर जनप्रतिनिधियों ने रोपित किया एक पेड़ मां के नाम।

प्रभारी मंत्री ने जन जागरूकता अभियान के सफल संचालन के संबंध में अधिकारियों के साथ की बैठक।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,बदायूँ द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में आयोजित तृतीय अन्तर जनपदीय कबड्डी कलस्टर (महिला/पुरूष) कबड्डी, जिम्नास्टिक, फैंसिंग एवं खो-खो प्रतियोगिता वर्ष-2026 का शुभारम्भ किया गया।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page