लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूँ को मिला नया नेतृत्व: डॉ. शिव कुमार ने संभाला प्रधानाचार्य का कार्यभार।

---Advertisement---

बदायूँ, 03 जून 2026।
राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूँ में प्रशासनिक स्तर पर वरिष्ठ चिकित्सक प्रो. (डॉ.) शिव कुमार ने प्रधानाचार्य का कार्यभार ग्रहण किया।

कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत डॉ. शिव कुमार ने कहा कि उनकी प्राथमिकता मेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाना, विद्यार्थियों के लिए आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार करना तथा मरीजों को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना होगी।

उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों एवं राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) के मानकों के अनुरूप शिक्षण एवं चिकित्सकीय कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा।

डॉ. शिव कुमार ने यह भी कहा कि मरीज हित सर्वोपरि रहेगा तथा सरकार द्वारा प्रदत्त सभी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पात्र मरीजों तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने चिकित्सा शिक्षकों को पठन-पाठन, शोध एवं अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। साथ ही चिकित्सालय में मरीज हित से जुड़े विषयों, विशेषकर ऑपरेशन थिएटर (ओटी) एवं उपचार व्यवस्था में मौजूद कमियों को शासन एवं प्रशासन के संज्ञान में लाकर उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल करने की बात कही।

नवागत प्रधानाचार्य ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी चिकित्सकों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सहयोग से मेडिकल कॉलेज को शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page