लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) द्वारा तहसील दातागंज के अंतर्गत बाढ़ खण्ड बदायूँ के अधिकारियों के साथ उसहैत और उसावां तटबंधों का स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ से सुरक्षा व्यवस्थाओं और चल रहे बाढ़ बचाव कार्यों का जायजा लिया गया।

---Advertisement---


बदायूँ दिनांक 06.11.2026 गुरुवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) द्वारा तहसील दातागंज के अंतर्गत बाढ़ खण्ड बदायूँ के अधिकारियों के साथ उसहैत और उसावां तटबंधों का स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ से सुरक्षा व्यवस्थाओं और चल रहे बाढ़ बचाव कार्यों का जायजा लिया गया। अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) ने तहसील दातागंज के अंतर्गत उसहैत तटबंध के ग्राम असमया रफतपुर, अहमद नगर बछौरा आदि के समीप कटाव निरोधक परियोजना का निरीक्षण किया। ग्राम असमया रफतपुर के पास की रीच में कार्य पूर्ण पाया गया एवं ग्राम अहमद नगर बछौरा के समीप कार्य प्रगति में है। जिन्हें बाढ़ से पूर्व पूर्ण कर लिया जायेगा। इस दौरान उसहैत तटबंध के किमी0 4.000 से किमी0 17.000 एवं उसावां तटबंध के किमी0 0.000 से किमी0 3.500 तक निरीक्षण किया तथा उक्त रीच में दोनों तटबंधों जीपेबिल स्थिति में पाये गये। उसावां तटबंध का टाॅप मेटल्ड पक्का रोड पाया गया। तटबंधों की स्थिति संतोषजनक पायी गयी। बाढ़ खण्ड, बदायूँ को बाढ़काल के दौरान संवेदनशील स्थलों की सतत् निगरानी बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) द्वारा ग्रामीणों से वार्ता कर समस्याएं सुनीं एवं सुझाव भी मांगे गये।
तहसील दातागंज के अन्तर्गत रामगंगा नदी पर ग्राम समूह गौटिया, उरैना पुख्ता आदि के समीप चल रही कटाव निरोधक परियोजना का निरीक्षण किया गया तथा कार्य प्रगति में पाया गया। बाढ़ खण्ड के अधिकारियों को शेष कार्यों को शीघ्र ही बाढ़ से पूर्व पूर्ण कर लेने हेतु निर्देशित किया गया।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page