लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम उन्मूलन दिवस पर समग्र विकास संस्थान ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम, श्रमिक को बालश्रम, बाल विवाह पर दी जानकारी !

---Advertisement---

समग्र विकास संस्थान के तत्वावधान में क्राई – चाइल्ड राइट्स एंड यू के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय बालश्रम उन्मूलन दिवस के अवसर पर दिनांक 12 जून 2026 को जनपद बदायूं के विकास खंड उसावां के ग्राम ललोमई स्थित प्राथमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत अध्यक्ष और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजकुमार शर्मा का बैज पहनाकर स्वागत के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मे संस्था साथी कुमारी बुशरा द्वारा बालश्रम का अर्थ और परिभाषा पर प्रकाश डालते उपस्थित प्रतिभागियों बताया कि जब किसी बच्चे से उसकी आयु के अनुसार शिक्षा, खेलकूद और सामान्य विकास के बजाय किसी प्रकार का मजदूरी या काम कराया जाता है, तो उसे बाल श्रम कहते हैं। बाल श्रम बच्चों के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और शैक्षिक विकास में बाधा डालता है। 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों से किसी भी व्यवसाय, उद्योग, दुकान, होटल, फैक्ट्री या अन्य कार्यस्थल पर मजदूरी करवाना बाल श्रम कहलाता है। भारत में यह कानूनन प्रतिबंधित है।जिसके बाद बालश्रम के कारणों पर चर्चा करते हुए संस्था साथी उमराय सिंह ने बताया बाल श्रम के मुख्य कारण गरीबी, शिक्षा की कमी,बेरोजगारी, बढ़ती जनसंख्या अशिक्षा और जागरूकता की कमी के कारण लोग बच्चों से बच्चे बालश्रम की ओर जा रहे हैं! इसके बाद बालश्रम के दुष्परिणाम के बारे मे संस्था फेसिलिटेटर गौरव कुमार ने बताया की बालश्रम करने से बच्चे शिक्षा से वंचित हो जाते है शारीरिक व मानसिक विकास,बचपन छीनना,शोषण का खतरा,गरीबी का चक्र जारी रहना,बच्चों के बाल अधिकारों का हनन आदि दुष्परिणाम देखने को मिलते है!इसी क्रम मे संस्था समन्वयक श्रीमती साक्षी शर्मा ने बाल श्रम कानून के बारे चर्चा करते हुए बताया 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों से कार्य कराना पूर्णतः प्रतिबंधित है तथा 15 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए भी कार्य के घंटे निर्धारित हैं और खतरनाक कार्यों में उनकी भागीदारी वर्जित है। उन्होंने बताया कि बाल श्रम कराने पर 20,000 से 50,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
कार्यक्रम के अंतिम क्रम मे कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्था अध्यक्ष श्री राजकुमार शर्मा जी ने बताया कि आज हम सभी लोग अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम उन्मूलन दिवस के उपलक्ष्य में एकत्रित हुए है। बाल श्रम उन्मूलन दिवस 12 जून को पूरे विश्व में मनाया जाता है! जगह जगह कार्यक्रम आयोजित किए जाते है तथा रैलियां निकाली जाती है! जन जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य यह है कि लोग जागरूक हो और अपने बच्चों से कोई भी आर्थिक कार्य न कराकर उन्हें शिक्षा से जोड़े! साथ ही बेटा-बेटी में भेदभाव न करके दोनों को समान रूप से शिक्षा देने को लेकर प्रेरित किया!
कार्यक्रम का संचालन संस्था फेसिलिटेटर श्री विशाल दीक्षित द्वारा किया गया। इस अवसर पर हीरेंद्र सिंह, नवनीत, पिंकी अंकना, कैलाश,संगीता, प्रदीप, सुशांत, सहित गांव के लगभग 89 बच्चों सहित महिला पुरुष उपस्थित रहे।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जनपद में 11,346 करोड़ 91 लाख की धनराशि से कराए गए विकास कार्य।

जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) द्वारा तहसील दातागंज के अंतर्गत बाढ़ खण्ड बदायूँ के अधिकारियों के साथ उसहैत और उसावां तटबंधों का स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ से सुरक्षा व्यवस्थाओं और चल रहे बाढ़ बचाव कार्यों का जायजा लिया गया।

बिसौली पुलिस की बड़ी कामयाबी: खाटू श्याम कॉलोनी चोरी कांड का 36 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; ₹1.90 लाख व जेवरात बरामद।

थाना उसावां पुलिस द्वारा अपर्हताओं को सकुशल बरामद कर प्रकाश में आए 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया ।

गुरू के आदर और सम्मान से ही साकार होगी विश्व गुरू की कल्पना।

संभावित बाढ़ आपदा से निपटने के लिए तीन स्थानों पर मॉक ड्रिल।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page