लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

जनपद में 11,346 करोड़ 91 लाख की धनराशि से कराए गए विकास कार्य।

---Advertisement---


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मीडिया संवाद, स्वच्छता अभियान एवं लाभार्थी सम्मान कार्यक्रम आयोजित।


बदायूँ: 13 जून। जनपद में गत वर्षांे में सभी विधानसभा क्षेत्रों में 11,346 करोड़ 91 लाख 11 हजार 75 रुपए की धनराशि से विकास कार्य कराए गए एवं लाभार्थियों को लाभांवित किया गया, जिसमें अवस्थापना एवं सुविधाओं में 2,148 करोड़ 02 लाख 81 हजार रुपए व्यय किए गए। अन्य निर्माण कार्याें में 1,167 करोड़ 85 लाख 32 हजार रुपए व्यय किए गए तथा विभिन्न विभागों की प्रमुख योजनाओं में 8,031 करोड़ 02 लाख 98 हजार 75 रुपए व्यय/लाभ राशि वितरित की गई, इस प्रकार जनपद बदायूँ की बिल्सी, बदायूँ, दातागंज, शेखूपुर, सहसवान व बिसौली सहित सभी 6 विधानसभाओं में विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों पर कुल 11,346 करोड़ 91 लाख 11 हजार 75 की धनराशि व्यय/वितरित की गई।
शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में सुशासन को समर्पित माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा 140 करोड़ भारतीयों की निरंतर सेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद के प्रभारी मंत्री व प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वन एवं पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग डॉ0 अरूण कुमार सक्सेना की अध्यक्षता में पत्रकार बंधुओं के साथ मीडिया संवाद का आयोजन किया गया।
प्रभारी मंत्री ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष विकास, विश्वास, सुशासन और जनकल्याण की ऐतिहासिक यात्रा के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से प्रारम्भ हुई यह यात्रा जनता के अटूट विश्वास और सरकार के सेवा भाव पर आधारित रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को धरातल पर उतारते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जनधन योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन तथा स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं सेे करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश में सड़क, रेल, मेट्रो, हवाई अड्डों एवं डिजिटल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्गों का विस्तार, वंदे भारत ट्रेनों का संचालन, अमृत भारत स्टेशन योजना, मेट्रो नेटवर्क का विस्तार तथा भारतनेट परियोजना देश के विकास की नई पहचान बनी हैं। उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व मंच पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है तथा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर है।
मीडिया संवाद कार्यक्रम के उपरांत प्रभारी मंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने नगर क्षेत्र के नेकपुर में स्वच्छ भारत अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने सांकेतिक रूप से झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया तथा नागरिकों से स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता जनभागीदारी से ही सफल हो सकती है और प्रत्येक नागरिक को इसे अपनी जिम्मेदारी के रूप में अपनाना चाहिए।
इसके साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सर्टीफिकेट वितरित किए गए। प्रभारी मंत्री ने लाभार्थियों से संवाद कर योजनाओं से प्राप्त लाभ की जानकारी ली तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पहुंचाया जाए। इसके अलावा उन्होंने जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया, नेकपुर स्थित आम्बेडर पार्क डॉ0 भीमराव आम्बेडर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा वहीं पौधारोपण भी किया।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, जिलाधिकारी अवनीश राय, अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार, जिला विकास अधिकारी अखिलेश चौबे, परियोजना निदेशक डीआरडीए सतेन्द्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, शारदेंदू पाठक, जे0के0 सक्सेना, हीरा लाल कश्यप, मनोज कुमार गुप्ता, रानी सिंह पुंडिर सहित जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक पदाधिकारियों, लाभार्थियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

डीएम ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण।

पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (PNB RSETI), बदायूँ में BC सखी प्रशिक्षण बैच का सफल समापन।

जनपद में बीते 09 वर्षों में 70520 लाभार्थियो को मिला अपना घर सरकार ने आवास उपलब्ध कराते हुए 1056.11 करोड़ रुपए किए व्यय: डीएम।

सिंगल यूस प्लास्टिक मुक्त हो कावड़ यात्रा: केंद्रीय राज्यमंत्री।

फरियादी को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता,निस्तारण में लापरवाही व अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं: डीएम।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page