लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सोमवती अमावस्या पर डीएम-एसएसपी ने कछला घाट का लिया जायज़ा।

---Advertisement---


बदायूँ: 15 जून। सोमवती अमावस्या पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने कछला गंगा घाट पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नाव में बैठकर गंगा नदी के घाट क्षेत्र का भी निरीक्षण किया तथा जल क्षेत्र में सुरक्षा एवं बचाव संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्व के अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। साथ ही पुलिस, गोताखोरों एवं आपदा प्रबंधन टीमों को पूरी सतर्कता के साथ तैनात रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने तथा सभी आवश्यक सुविधाएं समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने घाट क्षेत्र में तैनात सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी सुनिश्चित करने को कहा। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर मोहित कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

डीएम ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण।

पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (PNB RSETI), बदायूँ में BC सखी प्रशिक्षण बैच का सफल समापन।

जनपद में बीते 09 वर्षों में 70520 लाभार्थियो को मिला अपना घर सरकार ने आवास उपलब्ध कराते हुए 1056.11 करोड़ रुपए किए व्यय: डीएम।

सिंगल यूस प्लास्टिक मुक्त हो कावड़ यात्रा: केंद्रीय राज्यमंत्री।

फरियादी को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता,निस्तारण में लापरवाही व अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं: डीएम।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page