लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अवैध जच्चा-बच्चा केंद्रों और अस्पतालों का जाल, पत्रकारों ने की प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग।

---Advertisement---

बदायूँ सहसवान तहसील क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे जच्चा-बच्चा केंद्रों और अस्पतालों के कारण लोगों की जान खतरे में है। पत्रकार एसोसिएशन, सहसवान के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपकर इन फर्जी अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पत्रकार एसोसिएशन ने अपने शिकायती पत्र में गंभीर आरोप लगाए हैं कि क्षेत्र में दर्जनों की संख्या में अस्पताल बिना किसी वैध पंजीकरण के चल रहे हैं। इन केंद्रों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए बताया गया है कि इन अस्पतालों में न तो प्रशिक्षित डॉक्टर हैं और न ही इलाज या सर्जरी के लिए आवश्यक उपकरण मौजूद नहीं हैं।
सुविधाओं के अभाव के बावजूद यहाँ ऑपरेशन किए जा रहे हैं, जिसके कारण अब तक कई गर्भवती महिलाओं की असुरक्षित प्रसव के दौरान जान जा चुकी है।
इन अवैध अस्पतालों के बाहर बड़े-बड़े बैनर लगाकर एमबीबीएस और अन्य डिग्रीधारी डॉक्टरों के नाम लिखे जाते हैं, ताकि आम जनता को गुमराह किया जा सके।
पत्रकार एसोसिएशन ने उल्लेख किया है कि पूर्व में प्रशासन द्वारा ‘सेवा अस्पताल’ को अवैध पाए जाने पर सील कर दिया गया था, लेकिन सील होने के महज चार दिन बाद ही वह अस्पताल पुन संचालित होने लगा। यह प्रशासन की ढिलाई और अवैध संचालकों के हौसले को दर्शाता है । एसोसिएशन ने उपजिलाधिकारी से मांग की है कि पूरे तहसील क्षेत्र में चल रहे ऐसे सभी संदिग्ध अस्पतालों की तुरंत जांच कराई जाए। पत्र में कहा गया है कि यदि समय रहते इन पर प्रभावी दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो भविष्य में और भी निर्दोष लोगों की जान जा सकती है।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगा निःशुल्क गैस सिलेंडर जनपद के 3.85 लाख से अधिक परिवारों को दी जाएगी सब्सिडी।

मेले में 445 युवाओं का चयन 27 कंपनियों ने किया प्रतिभाग।

किसानों के हित में नई पहल, LS डेरी एंड फूड्स प्राइवेट लिमिटेड का भव्य शुभारंभ।

थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम कोल्हाई में गाड़ी से टक्कर मारकर की गई महिला हत्या की घटना में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया व बिल्सी के समस्त विवेचकों का अर्दली रूम कर विवेचनाओं की समीक्षा की गई तथा बिल्सी क्षेत्र में पैदल गश्त की गई।

विकसित भारत संकल्प यात्रा में उमड़ा जन सैलाब।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page