लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

प्रदर्शनी के तीसरे दिन रही भारी भीड़, सेल्फी प्वाइंट रहा आकर्षण का केन्द्र।

---Advertisement---


बदायूँ: 19 जून। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों तथा उपलब्धियों पर आधारित डायट परिसर में आयोजित चार दिवसीय प्रदर्शनी के तीसरे दिन बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। अध्यापिकाओं, स्कूली बच्चों आदि ने सेल्फी प्वाइंट पर तस्वीरें लेकर पलों को यादगार बनाया।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को जनपद के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वन एवं पर्यावरण डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया था। यह प्रदर्शनी 20 जून शनिवार तक आमजन के अवलोकन हेतु संचालित रहेगी।
शुक्रवार को अध्यापिकाओं, स्कूली बच्चों, युवाओं, गणमान्य नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि वे स्वयं भी इन योजनाओं का लाभ लेने तथा अपने परिचितों, रिश्तेदारों एवं ग्रामीणों को इनके प्रति जागरूक करने का कार्य करेंगे। आगंतुकों ने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।

प्रदर्शनी में केंद्र एवं राज्य सरकार की अनेक लाभार्थीपरक तथा जनहितकारी योजनाओं को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। केंद्र सरकार की योजनाओं में स्टार्टअप, मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, महिला सशक्तिकरण संबंधी योजनाएं, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना तथा निःशुल्क खाद्यान्न वितरण जैसी योजनाएं शामिल हैं। वहीं राज्य सरकार की मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को भी प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी का आयोजन सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया है।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

डीएम ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण।

पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (PNB RSETI), बदायूँ में BC सखी प्रशिक्षण बैच का सफल समापन।

जनपद में बीते 09 वर्षों में 70520 लाभार्थियो को मिला अपना घर सरकार ने आवास उपलब्ध कराते हुए 1056.11 करोड़ रुपए किए व्यय: डीएम।

सिंगल यूस प्लास्टिक मुक्त हो कावड़ यात्रा: केंद्रीय राज्यमंत्री।

फरियादी को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता,निस्तारण में लापरवाही व अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं: डीएम।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page