लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

आमजन की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करें अधिकारी।

---Advertisement---

बदायूं 20 जून। जिलाधिकारी अवनीश राय ने शनिवार को तहसील बिसौली में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कुल 34 शिकायती व प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 02 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया शेष 32 के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए गए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि आमजन की शिकायतों का निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में है अधिकारी समस्त प्राप्त शिकायतों को गंभीरतापूर्वक लेते हुए उनका गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शासन स्तर से भी संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के संबंध में फीडबैक लिया जाता है। शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि आवश्यक है इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

उन्होंने कहा कि भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें, निस्तारण के समय की फोटोग्राफी भी कराई जाए तथा अगर नियमानुसार किसी शिकायत का निस्तारण नहीं किया जा सकता है तो शिकायतकर्ता को इस बात की जानकारी भी दी जाए।

संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त कुल 34 शिकायतों में से 02 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया तथा शेष 32 के गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए गए। प्राप्त शिकायती व प्रार्थना पत्रों में राजस्व विभाग की 08, पुलिस विभाग के 09, विकास विभाग की 02, समाज कल्याण विभाग की 01, विद्युत विभाग की 02 व अन्य विभागों से संबंधित कुल 12 शिकायती व प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से विद्युत विभाग की 02 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, शेष 32 शिकायती पत्रों के निस्तारण के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए गए।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

डीएम ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण।

पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (PNB RSETI), बदायूँ में BC सखी प्रशिक्षण बैच का सफल समापन।

जनपद में बीते 09 वर्षों में 70520 लाभार्थियो को मिला अपना घर सरकार ने आवास उपलब्ध कराते हुए 1056.11 करोड़ रुपए किए व्यय: डीएम।

सिंगल यूस प्लास्टिक मुक्त हो कावड़ यात्रा: केंद्रीय राज्यमंत्री।

फरियादी को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता,निस्तारण में लापरवाही व अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं: डीएम।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page