लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

वजीरगंज में भामाशाह जी का जन्म महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

---Advertisement---

बदायूँ वजीरगंज में भामाशाह जी का जन्म महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर में पहली बार भामाशाह जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसका शुभारंभ सदर विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया। शोभायात्रा रामलीला मैदान से शुरू हुई और नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इसमें नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का श्रद्धापूर्वक स्वागत किया। यात्रा में आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। इन झांकियों के माध्यम से भामाशाह जी के जीवन, त्याग और राष्ट्रसेवा से जुड़े प्रसंगों को प्रदर्शित किया गया। इस भव्य एवं दिव्य यात्रा को देखने के लिए दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग वजीरगंज पहुंचे। आयोजकों ने बताया कि नगर पंचायत वजीरगंज में पहली बार इतनी भव्यता के साथ भामाशाह जी की शोभायात्रा निकाली गई, जिसे सफल बनाने में नगरवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, श्रद्धा और सामाजिक एकता का माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल कुमार वार्ष्णेय, विवेक गुप्ता, राघव चौहान, सुमित चौहान, संजय महाजन, जिला पंचायत सदस्य जयपाल दिवाकर, विश्वजीत गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष दीपमाला गोयल, विशाल गुप्ता, रौनक गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

डीएम ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण।

पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (PNB RSETI), बदायूँ में BC सखी प्रशिक्षण बैच का सफल समापन।

जनपद में बीते 09 वर्षों में 70520 लाभार्थियो को मिला अपना घर सरकार ने आवास उपलब्ध कराते हुए 1056.11 करोड़ रुपए किए व्यय: डीएम।

सिंगल यूस प्लास्टिक मुक्त हो कावड़ यात्रा: केंद्रीय राज्यमंत्री।

फरियादी को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता,निस्तारण में लापरवाही व अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं: डीएम।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page