लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बदायूँ: ‘घूसखोरी पंडित’ टिप्पणी पर भड़का ब्राह्मण समाज, मनोज बाजपेयी का फूंका पुतला।

---Advertisement---

​नूरपुर पिंनौनी (बदायूँ): फिल्म अभिनेता और मेकर मनोज बाजपेयी द्वारा अपनी फिल्म या संवादों में ‘घूसखोरी पंडित’ जैसे अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल के विरोध में बदायूँ के नूरपुर पिंनौनी में ब्राह्मण समाज का गुस्सा फूट पड़ा। शनिवार को क्षेत्र के आक्रोशित युवाओं और समाज के प्रबुद्ध जनों ने इकट्ठा होकर फिल्म अभिनेता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला फूंक कर विरोध दर्ज कराया।​विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सौरभ दीक्षित और दीपक दीक्षित ने कहा कि फिल्मों के माध्यम से लगातार एक विशेष वर्ग और समाज को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘घूसखोरी पंडित’ जैसे शब्दों का प्रयोग न केवल अपमानजनक है, बल्कि यह करोड़ों लोगों की धार्मिक और सामाजिक भावनाओं को गहरी चोट पहुँचाता है। ब्राह्मण समाज इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।​प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से पुरजोर मांग की है कि फिल्मों में ब्राह्मण समाज या किसी भी जाति-धर्म के खिलाफ ऐसी अमर्यादित टिप्पणियों पर तुरंत पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में ऐसी सामग्री प्रसारित की गई, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।​इस विरोध प्रदर्शन के दौरान पुजारी छोटू दीक्षित, आशु पाठक, योगेंद्र शर्मा, अनु शर्मा सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में फिल्म इंडस्ट्री में बढ़ रहे जातिगत अपमान के चलन की निंदा की है।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगा निःशुल्क गैस सिलेंडर जनपद के 3.85 लाख से अधिक परिवारों को दी जाएगी सब्सिडी।

मेले में 445 युवाओं का चयन 27 कंपनियों ने किया प्रतिभाग।

किसानों के हित में नई पहल, LS डेरी एंड फूड्स प्राइवेट लिमिटेड का भव्य शुभारंभ।

थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम कोल्हाई में गाड़ी से टक्कर मारकर की गई महिला हत्या की घटना में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया व बिल्सी के समस्त विवेचकों का अर्दली रूम कर विवेचनाओं की समीक्षा की गई तथा बिल्सी क्षेत्र में पैदल गश्त की गई।

विकसित भारत संकल्प यात्रा में उमड़ा जन सैलाब।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page