लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का हुआ शुभारम्भ।

---Advertisement---


बदायूँ : 10 फरवरी। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारम्भ डॉ0 रामेश्वर मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं प्रधानाचार्या, एच.पी. इन्टरनेशनल स्कूल बदायूं द्वारा एल्बेन्डाजॉल टेबलेट (पेट के कीड़े की दवाई) खिलाकर किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि कृमि संक्रमण से बच्चों, किशोर व किशोरियों में कुपोषण एवं खून में कमी होती है, जिसके कारण हमेशा थकावट रहती है। सम्पूर्ण शारीरिक और मानसिक विकास नहीं हो पाता। यह दवा वर्ष में 02 बार 01-19 वर्ष की आयु के सभी बच्चों किशोर किशोरियों को खानी चाहिए। डॉ0 असलम जिला प्रतिरक्षण अधिकारी द्वारा बताया गया कि कृमि संक्रमण की रोकथाम आसान है। खुले में शौच न करें, हमेशा शौचालय का प्रयोग करें। आस-पास सफाई रखें। साफ पानी से फल व सब्जियाँ धोंएँ। हमेशा साफ पानी पियें, खाने को ढक कर रखें। नाखून साफ और छोटे रखें। जूते/चप्पल पहनें। हाथ साबुन से धोंऐं, विशेषकर खाने से पहले और शौच के बाद।
उन्होंने बताया कि सभी बच्चों एवं किशोर/किशोरियों के लिए कृमि नियंत्रण की गोली (चबाने वाली)ं सभी सरकारी व सहायता प्राप्त/प्राइवेट विद्यालयों, मदरसों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध है। स्कूल न जाने वाले बच्चों को भी यह गोली नजदीकी आंगनबाड़ी केन्द्र में खिलवायी जायेगी। जो बच्चे छूट जायें उन्हें 13 फरवरी 2026 को मापअप दिवस पर गोली जरूर खिलवाएँ।

इस अवसर पर समय स्कूल की अध्यापक/अध्यापिकाएं, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी, डीसीपीएम, अर्बन कोर्डिनेटर, आर.के.एस.के. कोर्डिनेटर, आदि उपस्थित रहे।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगा निःशुल्क गैस सिलेंडर जनपद के 3.85 लाख से अधिक परिवारों को दी जाएगी सब्सिडी।

मेले में 445 युवाओं का चयन 27 कंपनियों ने किया प्रतिभाग।

किसानों के हित में नई पहल, LS डेरी एंड फूड्स प्राइवेट लिमिटेड का भव्य शुभारंभ।

थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम कोल्हाई में गाड़ी से टक्कर मारकर की गई महिला हत्या की घटना में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया व बिल्सी के समस्त विवेचकों का अर्दली रूम कर विवेचनाओं की समीक्षा की गई तथा बिल्सी क्षेत्र में पैदल गश्त की गई।

विकसित भारत संकल्प यात्रा में उमड़ा जन सैलाब।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page