लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के सम्बंध में बैठक आयोजित।

---Advertisement---


बदायूँ : 11 फरवरी। आगामी 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 के मध्य संचालित होने वाली बोर्ड परीक्षा वर्ष-2026 की तैयारियों के सम्बंध में डायट ऑडिटोरियम में आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अवनीश राय ने कहा कि बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन, सूचितापूर्ण व पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराना शासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी, केन्द्र व्यवस्थापक व मजिस्ट्रेट बोर्ड परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से सफलतापूर्वक आयोजित कराना सुनिश्चित करें तथा परिषद के निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराएं।
उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षा वर्ष-2026 हेतु 98 परीक्षा केन्द्रों पर एक-एक केन्द्र व्यवस्थापक एवं बाह्य केन्द्र व्यवस्थापक की नियुक्ति की गई है। नियुक्त किए गए बाहय केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि वह आवंटित परीक्षा केन्द्र पर तत्काल पहुँचकर दोनों ओर वायस रिकार्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरा, प्रधानाचार्य कक्ष से अलग डबल लॉक युक्त कमरा जिसमें 04 डबल लॉक युक्त अलमारी होना अनिवार्य हैं तथा कमरें के अन्दर तथा गेट के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा हो, डीवीआर की 30 दिन की रिकार्डिंग सहित स्वच्छ पेयजल, बालक/बालिका अलग-2 शौचालय की व्यवस्था, पर्याप्त फर्नीचर आदि की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि यदि किसी बाह्य केन्द्र व्यवस्थापक के द्वारा किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती जाती है, तो उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी, जिन प्रधानाचार्यां, प्रवक्ता, सहायक अध्यापकों के पाल्य परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा दे रहे हों वे कदापि केन्द्र व्यवस्थापक/बाड्य केन्द्र व्यवस्थापक का पदभार ग्रहण नहीं करेंगे।

उन्होंने बताया कि शिक्षा निदेशक के निर्देशों के क्रम में प्रयोगात्मक परीक्षा वर्ष 2028 एवं हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट परीक्षा को नकलविहीन, शुचिता पूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने, बोर्ड परीक्षा के केन्द्रों के निरीक्षण, अनुश्रयन हेतु 06 सचल दलों का गठन किया गया है। सचल दल प्रभारियों व सदस्यों से अपेक्षा की जाती है कि 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक सम्पन्न होने वाली परिषदीय परीक्षा वर्ष 2026 के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करना सुनिश्चित करें।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगा निःशुल्क गैस सिलेंडर जनपद के 3.85 लाख से अधिक परिवारों को दी जाएगी सब्सिडी।

मेले में 445 युवाओं का चयन 27 कंपनियों ने किया प्रतिभाग।

किसानों के हित में नई पहल, LS डेरी एंड फूड्स प्राइवेट लिमिटेड का भव्य शुभारंभ।

थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम कोल्हाई में गाड़ी से टक्कर मारकर की गई महिला हत्या की घटना में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया व बिल्सी के समस्त विवेचकों का अर्दली रूम कर विवेचनाओं की समीक्षा की गई तथा बिल्सी क्षेत्र में पैदल गश्त की गई।

विकसित भारत संकल्प यात्रा में उमड़ा जन सैलाब।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page