लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

निजी शीतगृह संचालकों को भूजल निष्कर्षण हेतु अनापत्ति प्रमाण-पत्र एवं बोरवेल पंजीकरण अनिवार्य।

---Advertisement---


बदायूँ: 19 फरवरी। माननीय राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में, जिलाधिकारी/लाइसेंसिंग अधिकारी को संबोधित निर्देशों के क्रम में जनपद के समस्त निजी कोल्ड स्टोर्स (शीतगृह) संचालकों के लिए भूजल निष्कर्षण हेतु अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) एवं बोरवेल पंजीकरण कराना अनिवार्य कर दिया गया है। इसका उद्देश्य उत्तर प्रदेश भूगर्भ जल (प्रबन्धन एवं विनियमन) अधिनियम, 2019 का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करना है।
सहायक अभियन्ता, लघु सिंचाई/नोडल अधिकारी, जिला भूगर्भ जल प्रबंधन परिषद बदायूँ, वी.एस. सुमन ने अवगत कराया है कि समस्त निजी शीतगृह संचालक 15 दिवस के भीतर अपने बोरवेल पर डिजिटल फ्लोमीटर स्थापित कर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण करें। इस संबंध में कार्यालय के पत्र द्वारा पूर्व में भी नोटिस निर्गत किया जा चुका है।

द्वितीय नोटिस के माध्यम से निर्देशित किया गया है कि समस्त निजी शीतगृह संचालक अविलंब भूजल निष्कर्षण हेतु अनापत्ति प्रमाण-पत्र एवं बोरवेल पंजीकरण प्राप्त करना सुनिश्चित करें। अन्यथा अधिनियम 2019 के प्रावधानों के अंतर्गत नियमानुसार दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी, जिसके लिए संबंधित संचालक स्वयं उत्तरदायी होंगे।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

डीएम ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण।

पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (PNB RSETI), बदायूँ में BC सखी प्रशिक्षण बैच का सफल समापन।

जनपद में बीते 09 वर्षों में 70520 लाभार्थियो को मिला अपना घर सरकार ने आवास उपलब्ध कराते हुए 1056.11 करोड़ रुपए किए व्यय: डीएम।

सिंगल यूस प्लास्टिक मुक्त हो कावड़ यात्रा: केंद्रीय राज्यमंत्री।

फरियादी को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता,निस्तारण में लापरवाही व अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं: डीएम।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page