लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

23 से 28 फरवरी तक ग्राम चौपालों का आयोजन समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारियों की तैनाती।

---Advertisement---


बदायूँ : 20 फरवरी। बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी ने अवगत कराया है कि चकबन्दी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में जनपद बदायूँ में चकबन्दी प्रक्रियान्तर्गत ग्राम चौपालों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्रामवासियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण एवं राजस्व/चकबन्दी संबंधी शिकायतों के समाधान के उद्देश्य से 23 से 28 फरवरी 2026 तक चयनित ग्रामों में ग्राम चौपाल आयोजित की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तहसील बिसौली के ग्राम सिरसोल पट्टी जसा में दिनांक 24 फरवरी 2026 को अपराह्न 3ः00 बजे पंचायत भवन पर ग्राम चौपाल आयोजित की जाएगी। इसी क्रम में ग्राम पिण्डौल, तहसील बिसौली में दिनांक 25 फरवरी 2026 को अपराह्न 3ः00 बजे पंचायत भवन पर ग्राम चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इन ग्राम चौपालों में उप संचालक चकबन्दी, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी, चकबन्दी अधिकारी, चकबन्दीकर्ता एवं चकबन्दी लेखपाल उपस्थित रहेंगे तथा ग्रामीणों की शिकायतों एवं समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण सुनिश्चित करेंगे।

उन्होने समस्त ग्रामवासियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर अपनी समस्याएं प्रस्तुत करें, जिससे उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान किया जा सके।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

डीएम ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण।

पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (PNB RSETI), बदायूँ में BC सखी प्रशिक्षण बैच का सफल समापन।

जनपद में बीते 09 वर्षों में 70520 लाभार्थियो को मिला अपना घर सरकार ने आवास उपलब्ध कराते हुए 1056.11 करोड़ रुपए किए व्यय: डीएम।

सिंगल यूस प्लास्टिक मुक्त हो कावड़ यात्रा: केंद्रीय राज्यमंत्री।

फरियादी को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता,निस्तारण में लापरवाही व अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं: डीएम।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page